फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: MS Dhoni message helped Ajinkya Rahane played fantastic innings in IPL against Mumbai, CSK captain

IPL 2023: धोनी के इस 'मैसेज' की वजह से आईपीएल में तूफानी पारी खेल पाए रहाणे, सीएसके के कप्तान ने खुद बताया

Sun, 09 Apr 2023 05:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Apr 2023 05:35 PM IST
सार

रहाणे ने अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए पहले दो मैचों में शुरुआत नहीं की थी, लेकिन इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली को फूड पॉइजनिंग के कारण उन्हें मौका मिला और उन्होंने 27 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन
IPL 2023: MS Dhoni message helped Ajinkya Rahane played fantastic innings in IPL against Mumbai, CSK captain
अजिंक्य रहाणे और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

अजिंक्य रहाणे ने शनिवार को आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस पर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। रहाणे ने 27 गेंदों में बेहतरीन 61 रन की पारी खेली। रहाणे के लिए यह पूरा सफर आसान नहीं रहा है। उन्हें सीजन के शुरुआती मैचों में बेंच पर बैठना पड़ा था। हालांकि, तीसरे मैच में मोइन अली और बेन स्टोक्स के चोटिल होने के बाद रहाणे को मौका दिया गया। मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने सीजन की शुरुआत में रहाणे के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया।
विज्ञापन

रहाणे ने अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए पहले दो मैचों में शुरुआत नहीं की थी, लेकिन इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली को फूड पॉइजनिंग के कारण उन्हें मौका मिला और उन्होंने 27 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली। रहाणे ने 19 गेंदों में इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। धोनी ने बताया- मैं और जिंक्स (क्रिकेट में रहाणे का निकनेम) ने सीजन की शुरुआत में बात की थी और मैंने उनसे कहा था कि वे अपनी ताकत से खेलें, अपनी क्षमता का उपयोग फील्ड में तितरबितर करने के लिए करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने कहा- मैंने उनसे कहा कि जाएं और मैच का आनंद लें, तनाव मत लें और हम आपका समर्थन करेंगे। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और वह जिस तरह से आउट हुए उससे खुश नहीं थे, यह सब कहता है। मुझे लगता है कि हर मैच महत्वपूर्ण है। आप अपने सामने समस्याओं पर ध्यान दें और एक बार में एक कदम लें। अभी के लिए पॉइंट्स टेबल को न देखें।
विज्ञापन

रहाणे भले ही पहले दो मैचों में खेल का समय नहीं निकाल पाए हों, लेकिन इससे उनका मनोबल नहीं गिरा। अनुभवी भारतीय स्टार ने ट्रेनिंग सेशन में काफी मेहनत की थी। रहाणे ने मैच के बाद कहा- मेरा घरेलू सत्र अच्छा रहा। मैं बस अपने शेप को बनाए रखने की कोशिश करता हूं। टाइमिंग पर ध्यान देना है। आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है और आपको कभी नहीं पता होता है कि आपको कब मौका मिल जाए। मुझे वानखेड़े में खेलने में हमेशा मजा आता है। माही भाई और फ्लेमिंग के बारे में महत्वपूर्ण बात यह है कि वे सभी को अपने स्टाइल में खेलने की स्वतंत्रता देते हैं। माही भाई ने मुझे अच्छी तैयारी करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed