Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2023: Marcus Stoinis wants full respect, Watch Lucknow style of Australian player, Video
{"_id":"643107a1bc4399c15f005309","slug":"ipl-2023-marcus-stoinis-wants-full-respect-watch-lucknow-style-of-australian-player-video-2023-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: 'अब स्टोइनिस को चाहिए फुल इज्जत', ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का लखनवी अंदाज देख आप भी कहेंगे वाह जनाब!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: 'अब स्टोइनिस को चाहिए फुल इज्जत', ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का लखनवी अंदाज देख आप भी कहेंगे वाह जनाब!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:00 PM IST
सार
लखनऊ ने इसका वीडियो शेयर करते हुए स्टोइनिस के हवाले से लिखा- अब हम वो स्टोइनिस नहीं रहे, अब हमको चाहिए फुल इज्जत। लखनऊ ने अब तक तीन में से दो मैच जीते हैं। एकमात्र हार उन्हें चेन्नई के खिलाफ मिली है।
आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने बेहतरीन शुरुआत की है। उन्होंने अब तक तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की है। शुक्रवार को लखनऊ की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को आसान मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम चार अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। लखनऊ की टीम नियमित तौर पर चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर रही है। इनमें काइल मायर्स, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन तीन अहम खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
स्टोइनिस को पिछले साल लखनऊ ने मेगा ऑक्शन से पहले शामिल किया था। वह भी अब पूरी तरह से लखनऊ के रंग में रंग चुके हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें स्टोइनिस लखनवी अंदाज दिखा रहे हैं। वह इस वीडियो में दिखाते हैं कि कैसे लखनऊ में हर दिन गुजरता है। पहले दिन चेहरे पर मुस्कुराहट होती है, क्योंकि लखनऊ का टैग लाइन है 'मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं'। दूसरे दिन वह आदाब करते दिखते हैं। तीसरे दिन वह एक किसी दूसरे आदमी से टकरा जाते हैं और अपनी गलती मानने की बजाय सामने वाले शख्स से कहते हैं- आंख खोल के चलो बे!
लखनऊ ने इसका वीडियो शेयर करते हुए स्टोइनिस के हवाले से लिखा- अब हम वो स्टोइनिस नहीं रहे, अब हमको चाहिए फुल इज्जत। लखनऊ ने पहले मैच में होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ उन्हें 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में इकाना में ही लखनऊ ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। अब 10 अप्रैल को लखनऊ की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।