फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Is Shubman Gill parting ways with Gujarat Titans rumored to be joining Chennai Super Kings

IPL 2023: क्या गुजरात टाइटंस से अलग हो रहे हैं शुभमन गिल, चेन्नई सुपरकिंग्स में रवींद्र जडेजा की लेंगे जगह?

Sat, 17 Sep 2022 05:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 17 Sep 2022 05:50 PM IST
सार

गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को लेकर एक ट्वीट किया है। इसका जवाब गिल ने भी दिया है। फैंस दोनों के बीच इस बातचीत से हैरान हैं। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि गिल इस टीम को छोड़कर दूसरी टीम में जाने वाले हैं।

विज्ञापन
IPL 2023 Is Shubman Gill parting ways with Gujarat Titans rumored to be joining Chennai Super Kings
शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के पिछले सीजन में खिताब जीतकर सबको चौंका दिया था। टीम पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में लीग खेल रही थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में कमजोर मानी जाने वाली यह टीम बड़ी-बड़ी टीमों को हराकर चैंपियन बनी थी। उसकी जीत में ओपनर शुभमन गिल ने अहम योगदान दिया था। अब यह खबर आ रही है कि गिल फ्रेंचाइजी से अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार (17 सितंबर) को गुजरात टाइटंस ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद यह चर्चा होने लगी कि गिल टीम से अलग होने वाले हैं। गुजरात टाइटंस ने लिखा, ''यह एक यादगार यात्रा रही है। शुभमन गिल, हम आपको आपके अगले प्रयास के लिए शुभकामनाएं देते हैं!''  गिल ने इस ट्वीट का जवाब भी दिया। उन्होंने दिल और गले लगाने की इमोजी शेयर की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2023 Is Shubman Gill parting ways with Gujarat Titans rumored to be joining Chennai Super Kings
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
क्या चेन्नई सुपरकिंग्स में जाएंगे गिल?
ट्विटर पर फ्रेंचाइजी और गिल के बीच इस बातचीत से फैंस हैरान हैं। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि गिल इस टीम को छोड़कर दूसरी टीम में जाने वाले हैं। फैंस सबसे ज्यादा चेन्नई सुपरकिंग्स का नाम ले रहे हैं। दरअसल, चेन्नई और दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बीच पिछले कुछ दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले सीजन के बीच में कप्तानी से हटाए जाने के बाद से जडेजा नाखुश हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया और चेन्नई से जुड़े अपने कई पोस्ट भी डिलीट कर दिए।

 

IPL 2023 Is Shubman Gill parting ways with Gujarat Titans rumored to be joining Chennai Super Kings
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
जडेजा गुजरात टाइटंस में होंगे शामिल?
कहा जा रहा है कि गुजरात और चेन्नई के बीच बात चल रही है। इसके तहत जडेजा अपनी घरेलू टीम गुजरात टाइटंस से जुड़ेंगे और गिल उनकी जगह चेन्नई सुपरकिंग्स में जाएंगे। आईपीएल के अगले सीजन से पहले इस साल नवंबर या दिसंबर में खुलने वाली ट्रेड विंडो के खत्म होने से पहले दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच करार हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। रॉबिन उथप्पा के संन्यास लेने के बाद चेन्नई को एक शीर्ष क्रम का बल्लेबाज चाहिए। ऐसे में फैंस का मानना है कि चेन्नई की टीम गिल को अपने साथ जोड़ सकती है।

कुछ फैंस के ट्वीट:




 

IPL 2023 Is Shubman Gill parting ways with Gujarat Titans rumored to be joining Chennai Super Kings
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
गिल ने पिछले सीजन में किया था शानदार प्रदर्शन
गिल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत कोलकातना नाइटराइडर्स के साथ की थी। केकेआर ने उन्हें पिछले आईपीएल के लिए रिटेन नहीं किया था। गुजरात ने नीलामी से पहले प्लेयर-ड्राफ्ट के जरिए गिल को अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने पिछले सीजन के 16 मैच में 483 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.33 का था। उन्होंने चार अर्धशतक लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed