{"_id":"6431a1a4d2227543fa0a2435","slug":"ipl-2023-hyderabad-coach-lara-said-the-team-will-have-to-focus-on-batting-2023-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: हैदराबाद के कोच लारा बोले- टीम को बल्लेबाजी पर करना होगा फोकस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: हैदराबाद के कोच लारा बोले- टीम को बल्लेबाजी पर करना होगा फोकस
Sat, 08 Apr 2023 10:47 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:47 PM IST
सार
लारा ने कहा कि पहले मैच में हमने शुरुआती ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे और शुक्रवार को हमने सात गेंदों के अंदर तीन विकेट (अनमोलप्रीत, मार्करम और ब्रुक) खो दिए थे, जिससे मैच की तस्वीर बदल गई। हमें बल्लेबाजी पर फोकस करना होगा और हल निकालने होंगे।
विज्ञापन
हैरी ब्रूक
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा का मानना है टीम का लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ नियमित अंतराल में विकेट खोना टीम को महंगा पड़ा। हैदराबाद को आईपीएल-16 में लगातार अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स 121 रन ही बना पाई और लखनऊ ने 16 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।
लारा ने कहा कि पहले मैच में हमने शुरुआती ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे और शुक्रवार को हमने सात गेंदों के अंदर तीन विकेट (अनमोलप्रीत, मार्करम और ब्रुक) खो दिए थे, जिससे मैच की तस्वीर बदल गई। हमें बल्लेबाजी पर फोकस करना होगा और हल निकालने होंगे। साथ ही कहा कि विकेट पर शॉट खेलना आसान भी नहीं था और बल्लेबाज चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं बना पाए।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने शुरुआती दो मैच हार चुकी है। लगातार दो हार के साथ यह टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। पहले मैच में हैदराबाद को राजस्थान के खिलाफ 72 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ हैदराबाद पहली टीम बनी थी जो इस आईपीएल अपने घर में हारी थी। वहीं, दूसरे मैच में इस टीम को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
इस सीजन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने निराश किया है। पहले मैच में 204 रन का पीछा करते हुए यह टीम सिर्फ 131 रन बना पाई थी और आठ विकेट खो दिए थे। वहीं, दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यह टीम आठ विकेट खोकर 121 रन ही बना पाई थी। गेंदबाजी में टी नटराजन और फजलहक फारुकी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इस टीम के गेंदबाज भी एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।