फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 CSK vs RR: MS Dhoni innings against RR took internet by storm, 2.2 crore viewers watched Dhoni's six

CSK vs RR: राजस्थान के खिलाफ माही की तूफानी पारी, 2.2 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखे धोनी के छक्के

Thu, 13 Apr 2023 10:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Apr 2023 10:48 AM IST
सार

अंतिम बॉल तक दर्शक सांस थामें मैच के उतार चढ़ाव को देखते रहे। महेंद्र सिंह धोनी ने पुराने दिनों की झलक एक बार फिर दिखा दी। बेहतरीन फिनिशर माने जाने वाले धोनी ने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के जड़ मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि, राजस्थान तीन रन से जीत गई।

विज्ञापन
IPL 2023 CSK vs RR: MS Dhoni  innings against RR took internet by storm, 2.2 crore viewers watched Dhoni's six
धोनी ने तूफानी पारी खेली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रन-चेज के दौरान छक्के उड़ा रहे थे, तब जियो-सिनेमा पर व्यूअर्स की संख्या 2.2 करोड़ को पार कर गई थी। टूर्नामेंट के ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो-सिनेमा पर मौजूदा 2023 सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप देखी गई।
विज्ञापन

रिकॉर्ड दर्शकों ने देखा मैच

अंतिम बॉल तक दर्शक सांस थामें मैच के उतार चढ़ाव को देखते रहे। महेंद्र सिंह धोनी ने पुराने दिनों की झलक एक बार फिर दिखा दी। बेहतरीन फिनिशर माने जाने वाले धोनी ने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के जड़ मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने आखिरी बॉल पर केवल एक रन दिया और चेन्नई सुपर किंग्स तीन रन से हार गई। धोनी ने 188 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। आईपीएल का यह दिलचस्प मैच बुधवार को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यूअरशिप के मामले में टाटा आईपीएल 2023 के डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर जियो-सिनेमा ने पिछले वीक-एंड पर शानदार शुरुआत की थी। पहले वीक-एंड पर वीडियो व्यूज की संख्या ने पिछले पूरे सीजन के दौरान वीडियो व्यूज  के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। जियो-सिनेमा पर वीडियो  रिकॉर्ड 147 करोड़ से अधिक बार देखे गए। जियो-सिनेमा पर प्रति वीडियो प्रति मैच बिताया गया समय भी 60 फीसदी बढ़ गया है।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो सीएसके के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 10 रन की पारी खेली। इसके अलावा जोस बटलर ने 36 गेंदों में 52 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 38 रन, रविचंद्रन अश्विन ने 22 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल चार रन और एडम जैम्पा एक रन ही बना सके। कप्तान संजू सैमसन और जेसन होल्डर खाता भी नहीं खोल सके। चेन्नई की ओर से आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। वगीं, मोइन अली को एक विकेट मिला।

IPL 2023 CSK vs RR: MS Dhoni  innings against RR took internet by storm, 2.2 crore viewers watched Dhoni's six
व्यूअरशिप ने सभी रिकॉर्ड तोड़े - फोटो : IPL/BCCI
जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी। आखिरी पांच ओवर में सीएसके को जीत के लिए 63 रन बनाने थे। तब धोनी और जडेजा क्रीज पर थे। इन दोनों ने संभल कर खेला और तीन ओवर में 23 रन बनाए। सीएसके को आखिरी 12 गेंदों पर 40 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में जडेजा और धोनी ने 19 रन जोड़े। 20वें ओवर में 21 रन की जरूरत थी, लेकिन चेन्नई की टीम 17 रन ही बना सकी। धोनी ने इस ओवर में दो छक्के भी जड़े, लेकिन सीएसके को जीत दिलाने के लिए यह काफी नहीं था। धोनी 17 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जडेजा 15 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed