फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Ben Stokes, Mayank Agarwal Might Go To Sunrisers Hyderabad; Aakash Chopra On SRH new captain

IPL 2023: अगले साल किसी टीम से खेलेंगे बेन स्टोक्स-मयंक अग्रवाल? पूर्व क्रिकेटर ने लिया इस फ्रेंचाइजी का नाम

Wed, 16 Nov 2022 08:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Nov 2022 08:55 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना सनराइजर्स मिनी ऑक्शन में मयंक अग्रवाल और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों को खरीदने  पर ध्यान केंद्रित कर सकता है।

विज्ञापन
IPL 2023: Ben Stokes, Mayank Agarwal Might Go To Sunrisers Hyderabad; Aakash Chopra On SRH new captain
बेन स्टोक्स और मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी 10 टीमों ने अगले सीजन के लिए रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। सबसे ज्यादा खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज किए हैं। इस फ्रेंचाइजी ने 16 खिलाड़ियों को रिलीज किया। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 13 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया।
विज्ञापन

हैदराबाद ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया उनमें कप्तान केन विलियम्सन और निकोलस पूरन जैसे स्टार्स शामिल हैं। मिनी ऑक्शन में पर्स में सबसे ज्यादा रकम के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ही उतरेगी। खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद उसके पास 42.25 करोड़ रुपये शेष हैं। ऐसे में उनकी नजर मिनी ऑक्शन में कुछ अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने पर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2023: Ben Stokes, Mayank Agarwal Might Go To Sunrisers Hyderabad; Aakash Chopra On SRH new captain
आकाश चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना सनराइजर्स मिनी ऑक्शन में मयंक अग्रवाल और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों को खरीदने  पर ध्यान केंद्रित कर सकता है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- हैदराबाद के पास 42 करोड़ रुपये से भी ज्यादा पैसे बचे हैं। इतने पैसे का फ्रेंचाइजी क्या करेगी? उन्होंने पूरी टीम ही बदल दी। उनके पास फिलहाल 12 खिलाड़ी हैं, जिसमें से छह तेज गेंदबाज हैं। इनमें भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, मार्को यानसेन, उमरान मलिक और टी नटराजन शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि वह तेज गेंदबाजों को नहीं खरीदेंगे।
विज्ञापन

आकाश ने कहा- मुझे लगता है कि वह मयंक अग्रवाल को खरीदने की कोशिश करेंगे। साथ ही मनीष पांडेय को भी टीम में लाना चाहेंगे। बेन स्टोक्स पर भी उनकी नजर होगी और वह अच्छी रकम में खरीद सकते हैं। उनके पास काफी पैसा है और उन्हें अब गेंदबाजों की जरूरत नहीं है। आकाश को लगता है कि विलियम्सन की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार या एडेन मार्करम को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

IPL 2023: Ben Stokes, Mayank Agarwal Might Go To Sunrisers Hyderabad; Aakash Chopra On SRH new captain
एडेन मार्करम और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
आकाश ने कहा- हैदराबाद को अब बैटर और कप्तान की खरीदारी करनी है। क्या वह भुवनेश्वर को कप्तानी दे सकते हैं? यह देखने वाली बात होगी। यह संभव है कि भुवनेश्वर या मार्करम में से कोई एक टीम का कप्तान बने। मैं मौजूदा टीम में से किसी तीसरे कप्तान के बारे में नहीं सोच पा रहा हूं। 

वहीं, दूसरे फ्रेंचाइजी की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के साथ 11 साल का साथ छोड़ दिया। वहीं, पंजाब किंग्स ने भी पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल और ओडियन स्मिथ को रिलीज कर दिया। कोलकाता ने पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, शिवम मावी और अंजिक्य रहाणे को रिलीज कर दिया। वहीं, लखनऊ ने जेसन होल्डर और मनीष पांडेय को रिलीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed