फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Arjun Tendulkar Debut in IPL Sachin emotional post Sourav Ganguly and Shahrukh Khan congratulated

IPL 2023: अर्जुन ने आईपीएल में खेला पहला मैच तो सचिन ने किया भावुक पोस्ट, गांगुली और शाहरुख खान ने ऐसे दी बधाई

Mon, 17 Apr 2023 03:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 17 Apr 2023 03:21 PM IST
सार

अर्जुन ने कोलकाता के खिलाफ मैच में दो ओवर किए। उन्होंने मुंबई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। अर्जुन ने पहले ओवर में पांच रन दिए और फिर दूसरे ओवर में उन्होंने 12 रन दिए।

विज्ञापन
IPL 2023 Arjun Tendulkar Debut in IPL Sachin emotional post Sourav Ganguly and Shahrukh Khan congratulated
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल के 22वें मुकाबले में पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की। मुंबई के लिए यह मैच महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लिए खास रहा। उनका बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। अर्जुन ने अपने पिता की पुरानी टीम मुंबई के लिए ही पहला मैच खेला। बेटे के डेब्यू पर सचिन ने भावुक पोस्ट किया।
विज्ञापन


सचिन ने ट्विटर पर अर्जुन के लिए लिखा, ''अर्जुन आपने आज एक क्रिकेटर के रूप में अपने सफर में एक बड़ा कदम लिया है। पिता होने के नाते मैं जानता हूं कि आप इस खेल को वह सम्मान देना जारी रखेंगे जिसका यह हकदार है। आपने इस स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। मुझे इस बात का भरोसा है कि आप आगे भी ऐसा करते रहेंगे। यह एक सुखद यात्रा की शुरुआत है। मेरी ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।''
विज्ञापन

 

अर्जुन ने दो ओवर में दिए 17 रन
अर्जुन ने कोलकाता के खिलाफ मैच में दो ओवर किए। उन्होंने मुंबई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। अर्जुन ने पहले ओवर में पांच रन दिए और फिर दूसरे ओवर में उन्होंने 12 रन दिए। इस तरह अर्जुन ने दो ओवर में 17 रन दिए। उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। अर्जुन की गेंदबाजी से वीरेंद्र सहवाग, श्रीसंत और जहीर खान जैसे दिग्गज प्रभावित हुए।

चैंपियन डैड को बधाई: सौरव गांगुली
अर्जुन के डेब्यू पर सचिन तेंदुलकर के साथ लंबे समय तक खेलने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी ट्वीट किया। उन्होंने सचिन को बधाई दी। गांगुली ने लिखा, ''अर्जुन को मुंबई के लिए खेलते देख बहुत खुशी हुई। चैंपियन डैड को बहुत गर्व होना चाहिए। सचिन को शुभकामनाएं।'' आईपीएल में पहली बार पिता के बाद बेटे ने भी हिस्सा लिया है।
 

शाहरुख का ट्वीट
कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने भी अर्जुन के लिए ट्वीट किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को बधाई दी। शाहरुख ने लिखा, ''यह आईपीएल कितना भी प्रतिस्पर्धी क्यों न हो, लेकिन जब आप एक दोस्त के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मैदान में उतरते देखते हैं तो यह बहुत खुशी और आनंद की बात होती है। अर्जुन को शुभकामनाएं। सचिन तेंदुलकर के लिए काफी गर्व का क्षण है।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed