फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Another blow to Royal Challengers Bangalore, Wanindu Hasaranga out of three matches of the league

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक और झटका, लीग के शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेलेगा यह मिस्ट्री स्पिनर

Sun, 02 Apr 2023 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Apr 2023 09:51 AM IST
सार

टीम के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेल सकते हैं। श्रीलंका के हसरंगा फिलहाल अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने में व्यस्त हैं और नौ अप्रैल के बाद ही उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
IPL 2023: Another blow to Royal Challengers Bangalore, Wanindu Hasaranga out of three matches of the league
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल का शानदार आगाज हो चुका है। शनिवार को लीग में पहला डबल भी खेला गया। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हालांकि, फाफ डुप्लेसिस और  विराट कोहली की टीम को लीग शुरू होने से पहले ही चोट से जूझना पड़ रहा है। विल जैक्स चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि जोश हेजलवुड भी 14 अप्रैल के बाद लीग से जुड़ सकते हैं। अब टीम को एक और झटका लगा है।
विज्ञापन

टीम के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेल सकते हैं। श्रीलंका के हसरंगा फिलहाल अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने में व्यस्त हैं और नौ अप्रैल के बाद ही उपलब्ध रहेंगे। इस बीच आरसीबी की टीम दो मैच खेलेगी। वहीं, उनका तीसरा मैच 10 अप्रैल को है। ऐसे में हसरंगा शुरुआती तीनों मैचों से दूर रह सकते हैं। आरसीबी की टीम अपने अभियान की शुरुआत दो अप्रैल को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से करेगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

SRH Vs RCB, IPL 2022: Clarity Of Role Helping Wanindu Hasaranga At Royal  Challengers Bangalore

आरसीबी के हेड कोच संजय बांगर ने कहा- हसरंगा इस महीने की नौ तारीख तक हमारे लिए अनुपलब्ध रहेंगे। हसरंगा पिछले सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे और 16 मैचों में 16.53 के औसत और 7.54 की इकॉनमी रेट के साथ कुल मिलाकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 18 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच ने कहा है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह खेलेंगे। हेजलवुड पैर की चोट के कारण लीग के पहले हाफ में नहीं खेल पाएंगे। बांगर ने कहा- हमने इसका अनुमान लगाया था और इस पर नीलामी से पहले चर्चा हुई थी। रीस टॉपले उनके लिए एक लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हैं। मुझे यकीन है कि रीस हमारी गेंदबाजी में मजबूती लेकर आएंगे।
विज्ञापन

सिर्फ हेजलवुड ही नहीं रजत पाटीदार भी चोटिल हैं। पाटीदार एड़ी की चोट के कारण आईपीएल के पहले हाफ में नहीं खेल सकते हैं। बांगर ने कहा कि इस बल्लेबाज का बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में इलाज चल रहा है और फ्रेंचाइजी उनसे स्पष्टीकरण का इंतजार कर रही है। कोच ने यह भी कहा कि स्टार ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल, जिन्होंने हाल ही में पिछले साल पैर में चोट लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में क्रिकेट में वापसी की थी, को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा खेलने के लिए मंजूरी दे दी गई है और वह रविवार को खेलेंगे।

IPL 2023: Royal Challengers Bangalore's new paceman Reece Topley getting  READY for IPL debut, says 'SA20 will be build-up for IPL 2023' - Inside  Sport Indiaरीस टॉपले

बांगर ने खुलासा किया कि फ्रेंचाइजी पिछले साल नीलामी के दौरान न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल को साइन करना चाहती थी, लेकिन नीलामी के क्रम के कारण इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को साइन करना पड़ा। हालांकि, इस ऑलराउंडर को अब चोटिल विल जैक्स की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। बांगर ने कहा- ब्रेसवेल एक मल्टीटैलेंटेड प्लेयर हैं। वह कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। हम उनका सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने की कोशिश करेंगे।

तीन साल के अंतराल के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के होम ग्राउंड पर खेलने पर बांगर ने कहा- हमारे खिलाड़ी उत्साहित हैं। बिल्ड-अप बहुत अच्छा था। हमारे पास यह आरसीबी अनबॉक्स इवेंट और हॉल ऑफ फेम इवेंट भी था जिसमें टीम मैनेजमेंट मौजूद था। इन आयोजनों की प्रतिक्रिया अच्छी थी और इसने उन नए खिलाड़ियों के रोंगटे खड़े कर दिए, जिन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में माहौल का अनुभव नहीं किया है। आशा है कि प्रशंसक हमेशा की तरह ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे। पिछले साल RCB ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया और क्वालिफायर दो में राजस्थान रॉयल्स से सात विकेट से हार गई थी।

Bracewell to replace injured Jacques at Royal Challengers Bangalore -  People News Chronicle

आईपीएल 2023 की नीलामी के दौरान खरीदे गए खिलाड़ी- रीस टॉपले (1.9 करोड़ रुपये), हिमांशु शर्मा (20 लाख रुपये), विल जैक्स (3.2 करोड़ रुपये), मनोज भंडांगे (20 लाख रुपये), राजन कुमार (70 लाख रुपये), अविनाश सिंह ( 60 लाख रुपये)।

रिटेन किए गए खिलाड़ी - फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed