फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Anil Kumble became a fan of Ruturaj Gaikwad batting said hitting nine sixes in an innings is amazing

IPL 2023: ऋतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी के फैन हुए अनिल कुंबले, बोले- एक पारी में नौ छक्के लगाना अद्भुत

Sat, 01 Apr 2023 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 01 Apr 2023 10:37 PM IST
सार

ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 50 गेंद में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। हालांकि, शुभमन गिल के 36 गेंद में 63 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने मैच जीता।

विज्ञापन
IPL 2023 Anil Kumble became a fan of Ruturaj Gaikwad batting said hitting nine sixes in an innings is amazing
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के छक्के जड़ने की क्षमता से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि यह इस बल्लेबाज की जबर्दस्त टाइमिंग की देन है। गायकवाड़ ने 50 गेंद में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। हालांकि, शुभमन गिल के 36 गेंद में 63 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने मैच जीता।
विज्ञापन


कुंबले ने कहा, ''एक पारी में नौ छक्के लगाना अद्भुत है। उनके छक्के भी बेदाग थे। ऐसा नहीं है कि उसने बहुत जोर लगाने की कोशिश की। उसके छक्के जबर्दस्त टाइमिंग का नतीजा थे।'' गायकवाड़ की पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने मैच में 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भी गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा, ऐसा लग रहा था कि गायकवाड़ किसी और ही विकेट पर खेल रहे थे। उसकी तकनीक काबिले तारीफ है। पटेल ने यह भी कहा कि गिल के फॉर्म को देखकर लग रहा है कि वह इस सत्र में 600 रन बनाएंगे। उन्होंने कहा, उन्होंने अपनी ख्याति के अनुरूप बल्लेबाजी की और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के फॉर्म को आईपीएल में कायम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायकवाड़ की बात करें तो वह भारत के लिए एक वनडे और नौ टी20 मैचों में खेल चुके हैं। उन्होंने वनडे में 19 और टी20 में 135 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनके नाम एक अर्धशतक भी है। आईपीएल में गायकवाड़ ने अब तक 37 मैच की 37 पारियों में बल्लेबाजी की है। उन्होंने 39.36 की औसत से 976 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.09 का रहा। गायकवाड़ ने एक शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed