{"_id":"617101ce6da6ec337e40021e","slug":"ipl-2022-teams-manchester-united-owners-interest-that-is-why-bcci-extending-date-for-purchasing-tender","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटकलें: आईपीएल टीम में मैनेचेस्टर यूनाइटेड की दिलचस्पी, क्या BCCI ने इसी वजह से बढ़ाई टेंडर की तारीख?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अटकलें: आईपीएल टीम में मैनेचेस्टर यूनाइटेड की दिलचस्पी, क्या BCCI ने इसी वजह से बढ़ाई टेंडर की तारीख?
Thu, 21 Oct 2021 11:29 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:29 AM IST
सार
इंग्लैेंड के मशूहर फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइडेट ने आईपीएल में टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। आईपीएल 2022 में दो नई टीमों के जोड़े जाने की योजना है। इससे इंडियन प्रीमियर लीग में कुल टीमों की संख्या बढ़तर 10 हो जाएगी।
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : twitter@bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
इंग्लैंड के जाने-माने फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिकों ने इंडियन प्रीमियर लीग में टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। यह कारण हो सकता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 21 सितंबर को सूचना दी कि वह आईपीएल टीमों के लिए निविदा प्रक्रिया के लिए तारीख बढ़ा रहा है। आईपीएल 2022 में दो नई टीमें जुड़ेंगी जिससे कुल टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।
मैनचैस्टर यूनाइटेड टीम खरीदने के लिेए उत्सुक
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिकों ने आईपीएल में टीम खरीदने की दिलचस्पी दिखाई है। सूत्र पुष्टि करते हुए कहा, हां यह सही है कि मैनचेस्टर यूनाइटेड आईपीएल टीम खरीदने का इच्छुक है, यही एक वजह हो सकती है कि बीसीसीआई ने टेंडर खरीदने की तारीख आगे बढ़ाई है। सूत्र ने आगे कहा कि आईपीएल केवल भारत तक सीमित नहीं है यह विदेशों में भी पांव पसार रहा है।
विज्ञापन
अगस्त में जारी हुई थी टेंडर फीस
आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने 31 अगस्त को नॉन-रिफंडेबल टेंडर फीस के भुगतान पर उपलब्ध इनविटेशन टू टेंडर डॉक्यूमेंट जारी किया गया था। 2022 आईपीएल टीम खरीदने की इच्छुक पार्टियों ने बीसीसीआई से टेंडर खरीदने की तरीख बढ़ाने का अनुरोध किया था। 10 अक्तूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा था कि आईपीएल टीम खरीदने में शामिल इच्छुक पार्टियों ने बोर्ड से टेंडर खरीदने की तारीख बढ़ाने के लिए कहा था। गवर्निंग काउंसिल के मुताबिक आईटीटी के लिए इच्छुक पार्टियों को 10 लाख रुपये नॉन रिफंडेबल टेंडर फीस के तौर पर और उस पर लगने वाला टैक्स जमा करना होगा। इनविटेशन डॉक्यूमेंट में दी गई अन्य सभी शर्तें भी लागू होंगी। इच्छुक पार्टियों को आईटीटी खरीदने के लिए ज्यादा से ज्यादा जानकारी ittipl2021@bcci.tv पर ईमेल करने पर मिल जाएगी।
विज्ञापन