फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Sunrisers Hyderabad Shashank Singh hits 3 Sixes on Lockie Ferguson Bowling Video against Gujarat Titans; GT vs SRH

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद के इस गुमनाम खिलाड़ी ने फर्ग्यूसन की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े, रवि शास्त्री भी हुए मुरीद, देखें वीडियो

Thu, 28 Apr 2022 01:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Apr 2022 01:57 PM IST
सार

हैदराबाद के एक गुमनाम खिलाड़ी ने सभी फैन्स का दिल जीत लिया। यह खिलाड़ी है शशांक सिंह। उन्होंने लोकी फर्ग्यूसन की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। शशांक की इस पारी का टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी मुरीद हो गए।

विज्ञापन
IPL 2022: Sunrisers Hyderabad Shashank Singh hits 3 Sixes on Lockie Ferguson Bowling Video against Gujarat Titans; GT vs SRH
शशांक सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 40वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, टीम के एक गुमनाम खिलाड़ी ने सभी फैन्स का दिल जीत लिया। यह खिलाड़ी है शशांक सिंह। उन्होंने लोकी फर्ग्यूसन की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। शशांक की इस पारी का टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी मुरीद हो गए। उन्होंने ट्विटर पर शशांक की तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

44 पर केन विलियम्सन और राहुल त्रिपाठी का विकेट गिर जाने के बाद युवा अभिषेक शर्मा और एडेन मार्करम ने पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभाई। अभिषेक और मार्करम दोनों ने अर्धशतक जड़ा। 19वें ओवर में एक वक्त हैदराबाद का स्कोर 162 रन था। ऐसे में टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी 30 साल के ऑलराउंडर शशांक पर आई और उन्होंने टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया। 

IPL 2022: Sunrisers Hyderabad Shashank Singh hits 3 Sixes on Lockie Ferguson Bowling Video against Gujarat Titans; GT vs SRH
शशांक सिंह और मार्को यानसेन - फोटो : IPL/BCCI
इस आईपीएल में अपनी पहली ही गेंद (18.2 ओवर) पर शशांक ने चौका लगाया। तब अल्जारी जोसेफ गेंदबाजी कर रहे थे। अगली गेंद पर शशांक ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया और मार्को यानसेन को स्ट्राइक दिया। 19वें ओवर में शशांक ने तीन गेंदें खेलीं और सात रन बनाए। 20वें ओवर में भी पहली तीन गेंद पर यानसेन के पास स्ट्राइक रही।

तीसरी गेंद पर यानसेन ने एक रन लेकर शशांक को स्ट्राइक दिया। सामने थे गुजरात के तूफानी गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन, जिनके नाम इस सीजन में सबसे तेज गेंद (153.9) फेंकने का भी रिकॉर्ड है। फर्ग्यूसन ने चौथी गेंद शशांक को आउटसाइड ऑफ फेंकी। इस पर शशांक ने मिड विकेट के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। इसके बाद अगली गेंद फर्ग्यूसन ने फिर आउटसाइड ऑफ डाली। इस पर भी शशांक ने स्कूप करते हुए थर्ड मैन के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। 

आखिरी गेंद फर्ग्यूसन ने ऑफ स्टंप पर फुल टॉस डाली। इस गेंद पर शशांक ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से बेहतरीन छक्का लगाया। लगातार तीन छक्के लगने के बाद फर्ग्यूसन बस शशांक को देखते ही रह गए। उनके पास शशांक की आतिशी पारी का कोई जवाब नहीं था। फर्ग्यूसन के आखिरी ओवर में चार छक्के समेत कुल 25 रन बने। शशांक छह गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। उनका स्ट्राइक रेट 416.67 का रहा। फर्ग्यूसन ने इस मैच में चार ओवर में 13 की इकोनॉमी रेट से 52 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। 

हालांकि, शशांक की आतिशी पारी पर राहुल तेवतिया और राशिद खान की पारी भारी पड़ी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 195 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आखिरी गेंद पर गुजरात को तीन रन की जरूरत थी। राशिद ने मार्को यानसेन की गेंद पर छक्का लगाकर गुजरात को पांच विकेट से जीत दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed