फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Shikhar Dhawan completes six thousand runs in ipl joined Virat Kohli club after scoring two runs against Chennai Superkings

IPL 2022: शिखर धवन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, चेन्नई के खिलाफ दो रन बनाते ही विराट कोहली के क्लब में हुए शामिल

Tue, 26 Apr 2022 12:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 26 Apr 2022 12:15 PM IST
सार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स से हुआ। चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शिखर धवन दूसरा रन बनाते ही एक खास क्लब में शामिल हो गए।

विज्ञापन
IPL 2022 Shikhar Dhawan completes six thousand runs in ipl joined Virat Kohli club after scoring two runs against Chennai Superkings
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पंजाब किंग्स के ओपनर शिखर धवन ने सोमवार (25 अप्रैल) को आईपीएल में अपना 200वां मैच खेला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स से हुआ। चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने पंजाब की पारी की शुरुआत की। धवन दूसरा रन बनाते ही एक खास क्लब में शामिल हो गए। धवन ने चेन्नई के खिलाफ 59 गेंद पर नाबाद 88 रन बनाए। उनके आईपीएल करियर का यह 46वां अर्धशतक है।
विज्ञापन


उनके आईपीएल में छह हजार रन पूरे हो गए। उन्होंने 199 पारियां खेली हैं। धवन आईपीएल में छह हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज थे। उनके नाम आईपीएल में 6402 रन हैं। विराट ने 215 मैचों की 207 पारियों में इतने रन बनाए हैं। उनका औसत 36.58 और स्ट्राइक रेट 129.81 का है। कोहली के नाम पांच शतक और 42 अर्धशतक हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज रन
विराट कोहली 6402
शिखर धवन 6085
रोहित शर्मा 5764
सुरेश रैना  5528

धवन के टी20 में नौ हजार रन भी पूरे
शिखर धवन ने आईपीएल छह हजार रन पूरे करने के लिए टी20 क्रिकेट में अपने नौ हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने अपनी पारी में 11 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। टी20 में धवन 311 मैच खेल चुके हैं। उनसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं। कोहली ने 334 मैचों में 10392 रन बनाए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम 378 मैचों में 10048 रन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed