{"_id":"6267fcb50e1fa07e8c237a6d","slug":"ipl-2022-shah-rukh-khan-called-me-to-join-the-kkr-team-former-pakistani-player-yasir-arafat-reveals","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: 'शाहरुख खान ने टीम में शामिल होने के लिए मुझे फोन किया था', पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: 'शाहरुख खान ने टीम में शामिल होने के लिए मुझे फोन किया था', पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का खुलासा
Tue, 26 Apr 2022 07:37 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 26 Apr 2022 07:37 PM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाड़ियों को सिर्फ आईपीएल के पहले सीजन में ही खेलने का मौका मिला था। नवंबर 2008 में 26/11 के आतंकवादी हमलों के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2008 में अपनी स्थापना के बाद से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन गई। पाकिस्तान को छोड़कर दुनिया के देशों के क्रिकेट सितारों ने आईपीएल में भाग लिया है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को सिर्फ पहले सीजन में ही खेलने का मौका मिला था। नवंबर 2008 में 26/11 के आतंकवादी हमलों के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी गई है। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर यासिर अराफात ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें लीग में खेलने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से ऑफर मिला था।
यासिर अराफात ने अपने यूट्यूब चैनल क्रिकेट डेन पर कहा कि कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए एक अनुबंध की पेशकश की थी। अराफात ने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले संस्करण के लिए खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था और दुर्भाग्य से मैं उनमें से नहीं था। इस कारण में टूर्नामेंट में नहीं खेल सका।"
अराफात ने आगे कहा, "मैं 2008 में केंट के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहा था, जहां केकेआर की स्काउटिंग टीम विशेष रूप से भारत से आई थी। स्काउटिंग टीम मुझसे एक मैच के दौरान मिली थी। टीम के सदस्यों ने मुझसे कहा था कि शाहरुख खान चाहते हैं कि मैं उनकी तरफ से खेलूं। शुरू में मैंने सोचा कि यह एक मजाक है। आखिर शाहरुख अनुबंध के बारे में बात करने के लिए किसी को क्यों भेजेंगे? उन्होंने मुझे एक कार्ड भी दिया और मेरा नंबर लिया था।''
विज्ञापन
पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने आगे कहा, "कुछ हफ्ते बाद मुझे एक ईमेल मिला, जिसमें उन्होंने मुझसे संपर्क न करने की शिकायत की। उन्होंने मुझे फिर से तीन साल के अनुबंध की पेशकश की, जहां शाहरुख ने खुद फोन किया और मेरा स्वागत किया। हालांकि, कुछ दिन बाद मुंबई में धमाके हुए और पाकिस्तानी खिलाड़ी फिर कभी प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं बन पाए। यह शायद किस्मत की बात है कि मैं और पाकिस्तान के अन्य खिलाड़ी फिर कभी आईपीएल में नहीं खेले।"
2000 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद अराफात ने तीन टेस्ट मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 94 रन बनाए और नौ विकेट हासिल किए। उन्होंने 11 एकदिवसीय मैचों में 74 रन बनाए और चार विकेट लिए। 13 इंटरनेशनल टी20 मैचों में अराफात ने 92 रन बनाए और 16 विकेट हासिल किए।