फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Royal Challengers Bangalore change their profile picture on twitter ahead of clash between MI vs DC, Dinesh karthik shares old mumbai pics

DC vs MI: मुंबई के समर्थन में उतरी RCB, मैच से पहले बदली अपनी प्रोफाइल फोटो, दिनेश कार्तिक को भी याद आए पुराने दिन

Sat, 21 May 2022 04:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 21 May 2022 04:50 PM IST
सार

आईपीएल 2022 का सफर अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट में 68 लीग मुकाबले पूरे होने के बाद भी अभी प्लेऑफ के लिए एक स्थान के लिए दो टीमों के बीच लड़ाई जारी है। इसका फैसला आज यानी शनिवार को दिल्ली और मुंबई के मैच के बाद तय हो जाएगा। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अहम बदलाव किया है। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 Royal Challengers Bangalore change their profile picture on twitter ahead of clash between MI vs DC, Dinesh karthik shares old mumbai pics
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की डीपी बदली - फोटो : twitter@RCBtweets

विस्तार

आईपीएल 2022 का सफर अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट में 68 लीग मुकाबले पूरे होने के बाद भी अभी प्लेऑफ के लिए एक स्थान के लिए दो टीमों के बीच लड़ाई जारी है। इसका फैसला आज यानी शनिवार को दिल्ली और मुंबई के मैच के बाद तय हो जाएगा। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अहम बदलाव किया है। 

विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई मैच से पहले आरसीबी ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी है और एक तरह से रोहित शर्मा की टीम को अपना समर्थन दर्शाया है। आरसीबी की नई प्रोफाइल फोटो में उनके लोगो का रंग लाल से नीला हो गया है और इसके कैप्शन मे लिखा है #REDTURNSBLUE
विज्ञापन

 

कार्तिक मे मुंबई की जर्सी दिखाई
यही नहीं बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाजी दिनेश कार्तिक ने भी अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए मुंबई को समर्थन जताया है। कार्तिक इस तस्वीर में अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। 
 
मुंबई के समर्थन में आरसीबी का चिट्ठी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक चिट्ठी शेयर करते हुए खुलकर रोहित शर्मा और उनकी टीम को अपना समर्थन जताया है और मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 
 


इससे पहले विराट कोहली और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने भी मुंबई को अपना समर्थन करने की बात कही है। दोनों ने गुजरात के खिलाफ मैच जीतने के बाद मुंबई को समर्थन की बात कही थी। 

मुंबई का समर्थन क्यों कर रही है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर?

  • आईपीएल में प्लेऑफ खासकर चौथे स्थान के लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टक्कर है। आरसीबी अपने 14 लीग मुकाबले खेल चुकी है और इसमें आठ जीत और 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। हालांकि उसका नेट रन रेट (-0.253) कमजोर है। जबकि दिल्ली की टीम 13 मैच खेलकर सात जीत और 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। लेकिन उसका रन रेट (0.255), बैंगलोर से बेहतर है। 
  • अब अगर दिल्ली की टीम मुंबई के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला जीत जाती है तो उसके और बैंगलोर दोनों के 16-16 अंक हो जाएंगे और फिर बेहतर रन रेट के आधार पर दिल्ली की टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगी।
  • लेकिन यहां मुंबई की जीत दिल्ली को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर देगी और आरसीबी अंकों के आधार पर नॉकआउट मुकाबलों में पहुंच जाएगी। मुंबई से हार की स्थिति में दिल्ली के 14 अंक ही रह जाएंगे और बैंगलोर की टीम 16 अंक के साथ क्वॉलिफायर खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed