फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Retention: KKR gives Venkatesh Iyer’s 4000% hike in salary, Check details about 10 players who got highest salary hikes

IPL 2022 Retention: वेंकटेश की सैलरी में 4000 फीसदी की बढ़ोतरी, जम्मू कश्मीर के दो खिलाड़ियों की फीस में 40 गुना तक इजाफा

Wed, 01 Dec 2021 10:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 01 Dec 2021 10:34 AM IST
सार

समद को 20 लाख से 4 करोड़ रुपये यानी अगले सीजन 20 गुना ज्यादा सैलरी मिलेगी। खास बात तो यह है कि दोनों कश्मीरी खिलाड़ी अभी अनकैप्ड हैं। इसका मतलब इन दोनों को अब तक टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन
IPL 2022 Retention: KKR gives Venkatesh Iyer’s 4000% hike in salary, Check details about 10 players who got highest salary hikes
इन खिलाड़ियों की सैलरी में इजाफा हुआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है। पंजाब को छोड़कर लगभग सभी फ्रेंचाइजी ने अपने कोर खिलाड़ियों को बनाए रखा है। कई टीमों ने कुछ चौंकाने वाले फैसले भी लिए। वहीं, कई खिलाड़ियों की सैलरी में काफी इजाफा हुआ है। कोलकाता ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की सैलरी में 4000 फीसदी का इजाफा किया है। 
विज्ञापन


वेंकटेश स्टार से सुपरस्टार बने
कोलकाता की टीम इस बार वेंकटेश को आठ करोड़ रुपये देकर रिटेन कर रही है। एक सीजन पहले यानी पिछले सीजन में केकेआर ने वेंकटेश को सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद आईपीएल 2021 के पहले फेज में सभी मैचों में उन्हें बैठाया गया। दूसरे फेज में जब वह मैदान पर उतरे, तो उनके बल्ले ने रनों का कहर बरपाया। 
विज्ञापन


वेंकटेश ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया
वेंकटेश ने 10 मैचों में 128.47 के स्ट्राइक रेट और 41.11 की औसत से 370 रन बनाए। इसमें चार फिफ्टी शामिल है। इसके अलावा वेंकटेश गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उनके इसी परफॉर्मेंस ने टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में उनकी जगह पक्की की। यही वजह रही कि लीग में सिर्फ 10 मैच खेलने के बाद भी उनकी फीस में 40 गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उमरान और समद की सैलरी में इजाफा
वेंकटेश ही अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिनकी फीस में इतनी बढ़ोतरी हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अब्दुल समद और तेज गेंदबाज उमरान मलिक की सैलरी में भी इजाफा हुआ है। दोनों को 4-4 करोड़ रुपये देकर सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है। पिछले सीजन तक समद को 20 लाख और उमरान को 10 लाख रुपये मिल रहे थे।

उमरान आईपीएल के सबसे तेज गेंदबाज
अब जम्मू कश्मीर के इन दो खिलाड़ियों की सैलरी में भी काफी इजाफा हुआ है। उमरान को 10 लाख से 4 करोड़ रुपये यानी अगले सीजन 40 गुना ज्यादा सैलरी मिलेगी। वे पिछले सीजन आईपीएल के सबसे तेज गेंदबाज थे और लगातार 150 प्लस की स्पीड से गेंद डाल रहे थे।


समद को हुआ काफी फायदा
वहीं, समद को 20 लाख से 4 करोड़ रुपये यानी अगले सीजन 20 गुना ज्यादा सैलरी मिलेगी। खास बात तो यह है कि दोनों कश्मीरी खिलाड़ी अभी अनकैप्ड हैं। इसका मतलब इन दोनों को अब तक टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

ऋतुराज और अर्शदीप की सैलरी भी बढ़ी
इसके अलावा चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ और पंजाब के अर्शदीप सिंह की सैलरी में भी गजब की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऋतुराज को पिछले साल 40 लाख रुपये में रीटेन किया गया था। वहीं, इस साल उन्हें 6 करोड़ रुपये में रीटेन किया गया है। यानी उनकी सैलरी में 14 गुना वृद्धि हुई है। वहीं, अर्शदीप को पंजाब ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। उनकी सैलरी में 20 गुना वृद्धि हुई है। 

इन खिलाड़ियों की सैलरी भी बढ़ी
  • मयंक अग्रवाल (पंजाब किंग्स): पहले सैलरी 1 करोड़ रुपये थी, पंजाब ने इन्हें 12 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया।
  • केन विलियम्सन (सनराइजर्स हैदराबाद): विलियम्सन की सैलरी 3 करोड़ रुपये थी, हैदराबाद ने 14 करोड़ देकर रिटेन किया।
  • रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपरकिंग्स): जडेजा की सैलरी 3 करोड़ रुपये थी, चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया।
  • पृथ्वी शॉ (दिल्ली कैपिटल्स): शॉ की सैलरी 1.2 करोड़ रुपये थी, दिल्ली ने 7.5 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया।
  • मोहम्मद सिराज (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर): सिराज की सैलरी 2.6 करोड़ रुपये थी, बैंगलोर ने उन्हें 7 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया।
  • संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स): सैमसन की सैलरी 8.5 करोड़ रुपये थी, राजस्थान ने उन्हें 14 करोड़ देकर रिटेन किया।
इन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सैलरी में भी इजाफा हुआ
  • आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स): सैलरी 8.5 करोड़ रुपये से 12 करोड़ रुपये हुई।
  • जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): सैलरी 5 करोड़ रुपये से 12 करोड़ रुपये हुई।
  • जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स): सैलरी 4.4 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये हुई। 
  • वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स): सैलरी 4 करोड़ रुपये से 8 करोड़ रुपये हुई।
  • सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस): सैलरी 3.2 करोड़ रुपये से 8 करोड़ रुपये हुई।
  • रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस): सैलरी 15 करोड़ रुपये से 16 करोड़ रुपये हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed