फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 RCB vs SRH Virat Kohli bad phase continues again out on first ball Kane Williamson took advantage of weakness

IPL 2022 RCB vs SRH: कोहली फिर पहली ही गेंद पर आउट, 'खास दोस्त' केन विलियमसन ने उठाया कमजोरी का फायदा

Sat, 23 Apr 2022 08:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 23 Apr 2022 08:20 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को कोहली शून्य पर आउट हो गए। मार्को यानसेन ने उन्हें पहली ही गेंद पर स्लिप में एडेन मार्कराम को कैच थमा दिया। विराट आईपीएल इतिहास में पहली बार लगातार दो मैचों में पहली गेंद पर आउट हुए हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 RCB vs SRH Virat Kohli bad phase continues again out on first ball Kane Williamson took advantage of weakness
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बुरा दौर जारी है। कोहली लगातार दूसरे मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार (23 अप्रैल) को आरसीबी का यह दिग्गज बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गया। मार्को यानसेन ने उन्हें पहली ही गेंद पर स्लिप में एडेन मार्कराम को कैच थमा दिया। विराट आईपीएल इतिहास में पहली बार लगातार दो मैचों में पहली गेंद पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन


कोहली कैसे आउट हुए?
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन को बुलाया। यानसेन ने पहली गेंद पर आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को क्लीन बोल्ड कर दिया। डुप्लेसिस के बाद कोहली क्रीज पर उतरे। विलियमसन ने विराट के लिए फील्ड में बदलाव किया। उन्होंने दूसरे स्लिप पर भी खिलाड़ी को बुला लिया। दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन फील्डर एडेन मार्कराम दूसरे स्लिप पर खड़े हुए। 
विज्ञापन


यानसेन ने आगे की ओर गेंद पटका। गेंद स्विंग होकर बाहर की ओर जा रही थी। कोहली ड्राइव करने से खुद को नहीं रोक सके और गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर दूसरे स्लिप में मार्कराम के पास चली गई। विराट इस तरह कई बार आउट हो चुके हैं। उनकी कमजोरी का फायदा उनके खास दोस्त कहे जाने वाले सनराइजर्स के कप्तान विलियमसन ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली पांचवीं बार गोल्डन डक का शिकर
कोहली आईपीएल में पांचवीं बार गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) का शिकार हुए हैं। आईपीएल करियर में कुल आठवीं बार विराट खाता नहीं खोल सके हैं। उन्होंने इस मामले में शेन वॉर्न, उमेश यादव, स्टुअर्ट बिन्नी, नीतीश राणा, एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंद्र सहवाग, शेन वॉटसन और रॉबिन उथप्पा को पीछे छोड़ा। 


कोहली ने आठ बार शून्य पर आउट होने के मामले में सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल, संजू सैमसन, नमन ओझा, ड्वेन स्मिथ, एरॉन फिंच, मनोज तिवारी और राहुल शर्मा की बराबरी कर ली। आईपीएल सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित 14 बार खाता नहीं खोल पाए।

पांचवीं बार कोहली पहली ही गेंद पर आउट
साल खिलाफ जगह गेंदबाज
2008 मुंबई इंडियंस बेंगलुरु आशीष नेहरा
2014 पंजाब किंग्स बेंगलुरु संदीप शर्मा
2017 कोलकाता नाइटराइडर्स कोलकाता नाथन कूल्टर नाइल
2022 लखनऊ सुपर जाएंट्स मुंबई दुष्मंथा चमीरा
2022 सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई मार्को यानसेन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed