फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 RCB vs SRH Match Preview and All records Update with possible playing 11

RCB vs SRH: हैदराबाद से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी बैंगलोर, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Sun, 08 May 2022 01:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 08 May 2022 01:21 PM IST
सार

सनराइजर्स ने आरसीबी को जब पिछली बार हराया था तब फाफ डु प्लेसी की टीम 68 रन पर आउट हो गई थी। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और वानिंदु हसरंगा की मौजूदगी वाले गेंदबाजी आक्रमण को जिम्मा संभालना होगा।

विज्ञापन
IPL 2022 RCB vs SRH Match Preview and All records Update with possible playing 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल के मुकाबले में जब रविवार को आमने-सामने होंगे तो खराब फॉर्म से जूझ रहे दुनिया के दो दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और केन विलियम्सन पर सभी की नजरें होंगी। कोहली और विलियम्सन दोनों इस सत्र में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। कोहली ने 11 मैचों में 21.60 की औसत से सिर्फ 216 रन बनाए जबकि सनराइजर्स के कप्तान विलियम्सन ने 10 मैचों में 22.11 की औसत से 199 रन ही बनाए हैं। दोनों ही अपने ऊंचे मानदंडों पर खरे नहीं उतर सके हैं। दोनों अपनी टीम की अपेक्षाओं को पूरा करके जीत में योगदान देने की कोशिश में होंगे। 
विज्ञापन


कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्धशतक बनाकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए लेकिन पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोई कमाल नहीं कर सके। तीन चौके और एक छक्का लगाने के बाद उनसे बड़ा शॉट नहीं लगा और एक-एक रन लेते रहे। इसकी वजह से ग्लेन मैक्सवेल भी रन आउट हो गए और कोहली खुद 33 गेंद में 30 रन ही बना सके। 
विज्ञापन

बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे विलियम्सन
विलियम्सन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके। उनका स्ट्राइक रेट 96.13 रहा और उन्हें अब आक्रामक बल्लेबाजी करने की जरूरत है। लगातार पांच मैच जीतने के बाद सनराइजर्स ने लगातार तीन मैच गंवाए हैं जिसकी प्रमुख वजह उसके स्टार गेंदबाजों का चोटिल होना है। फिलहाल वह अंकतालिका में छठे स्थान पर है। 

सनराइजर्स के प्रमुख स्पिनर वाशिंगटन सुंदर के गेंदबाजी वाले हाथ में फिर चोट लगी है जबकि चेन्नई के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज टी नटराजन चोटिल हो गए। दोनों दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेल सके जिससे दिल्ली की टीम ने 200 से अधिक रन बना लिए। मार्को येन्सन को टीम से बाहर किया गया था लेकिन अब टॉम मूडी उन्हें फिर मौका देना चाहेंगे क्योंकि आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने कहर बरपाया था। 

उमरान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
तेज गेंदबाज उमरान मलिक की दिल्ली के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। अब मलिक को हर बार रफ्तार पर भरोसा करने की बजाय विविधता पर ध्यान देना होगा। कार्तिक त्यागी और श्रेयस गोपाल से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा से सनराइजर्स को अच्छी शुरुआत मिलती रही है लेकिन उसे अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना होगा । पिछले कुछ मैचों में निकोलस पूरन अच्छे फॉर्म में हैं और शीर्ष क्रम से सहायता मिलने पर फिनिशर की भूमिका निभा सकते ह्रैं। 

पिछले प्रदर्शन को भूलना चाहेगी आरसीबी 
सनराइजर्स ने आरसीबी को जब पिछली बार हराया था तब फाफ डु प्लेसी की टीम 68 रन पर आउट हो गई थी। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और वानिंदु हसरंगा की मौजूदगी वाले गेंदबाजी आक्रमण को जिम्मा संभालना होगा। उसके पास चार मैच विनर हैं जबकि ग्लेन मैक्सवेल और शाहबाज अहमद ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है । कोहली के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसी, मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद को भी अच्छी पारियां खेलनी होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित टीम
केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर/श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येन्सन/सीन एबॉट, उमरान मलिक, टी नटराजन। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित टीम
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed