फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 RCB vs RR Analysis RCB paid the price of dropping the catch Riyan Parag of Assam and Kuldeep Sen of Madhya Pradesh dominated

RCB vs RR Analysis: आरसीबी ने चुकाई कैच छोड़ने की कीमत, असम के रियान पराग और मध्य प्रदेश के कुलदीप सेन छाए

Wed, 27 Apr 2022 08:25 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 27 Apr 2022 08:25 AM IST
सार

राजस्थान ने सीजन में छठी जीत हासिल की और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं, आरसीबी की टीम चौथे मैच में हारी। वह फिलहाल पांचवें स्थान पर काबिज है। असम के 20 वर्षीय रियान पराग और मध्य प्रदेश के 25 वर्षीय कुलदीप सेन राजस्थान की जीत के हीरो रहे।

विज्ञापन
IPL 2022 RCB vs RR Analysis RCB paid the price of dropping the catch Riyan Parag of Assam and Kuldeep Sen of Madhya Pradesh dominated
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम एक बार फिर से पटरी से उतरती हुई नजर आ रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 68 रनों पर ऑलआउट होने वाली टीम राजस्थान के खिलाफ 145 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। आरसीबी टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में कई बार लय खो चुकी है। इस बार भी टीम की हालत कुछ वैसी है। मैच में तीन कैच छोड़ने वाली टीम अक्सर मुकाबले हार जाती है और वही आरसीबी के साथ हुआ।
विज्ञापन


राजस्थान ने सीजन में छठी जीत हासिल की और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं, आरसीबी की टीम चौथे मैच में हारी। वह फिलहाल पांचवें स्थान पर काबिज है। असम के 20 वर्षीय रियान पराग और मध्य प्रदेश के 25 वर्षीय कुलदीप सेन राजस्थान की जीत के हीरो रहे। पराग ने मुश्किल समय में अर्धशतक लगाने के अलावा चार कैच भी लपके। वहीं, कुलदीप ने चार विकेट चटकाए। इसमें फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल का विकेट भी शामिल है। रविचंद्रन अश्विन की भूमिका भी अहम रही। उन्होंने टीम को तीन सफलता दिलाई।
विज्ञापन

IPL 2022 RCB vs RR Analysis RCB paid the price of dropping the catch Riyan Parag of Assam and Kuldeep Sen of Madhya Pradesh dominated
कुलदीप सेन और रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
मैच का टर्निंग पॉइंट:
हसरंगा ने पराग को दिया जीवनदान: 18वें ओवर में जोश हेजलवुड गेंदबाजी करने के लिए आए। उस समय रियान पराग 21 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे थे। पराग ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर हसरंगा ने आसान कैच छोड़ दिया। इस कैच की आरसीबी को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। पराग ने यहां से 24 रन और बना दिए। उन्होंने टीम को 144 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अंत में यही रन आरसीबी पर भारी पड़ गए।
विज्ञापन

IPL 2022 RCB vs RR Analysis RCB paid the price of dropping the catch Riyan Parag of Assam and Kuldeep Sen of Madhya Pradesh dominated
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
दोनों कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन?
बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने 21 गेंदों पर 27 रनों का योगदान दिया। उन्होंने तीन छक्के लगाए। फील्डिंग के दौरान संजू ने अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल सही तरीके से किया। लगातार विकेट लेने के लिए उन्होंने फील्ड में भी बदलाव किए। एक कप्तान के रूप में सैमसन धीरे-धीरे परिपक्व होते जा रहे हैं। दूसरी ओर, फाफ डुप्लेसिस ने 21 गेंदों पर 23 रन बनाए। हैदराबाद के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद डुप्लेसिस ने अपनी टीम को बेहतर तरीके से संभाला। इसका असर फील्डिंग और गेंदबाजी में तो देखने को मिला, लेकिन बल्लेबाजों ने उन्हें निराश किया।
विज्ञापन

IPL 2022 RCB vs RR Analysis RCB paid the price of dropping the catch Riyan Parag of Assam and Kuldeep Sen of Madhya Pradesh dominated
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
बल्लेबाजी में राजस्थान के लिए एक ही चीज सही हुई कि रियान पराग का बल्ला पहली बार सीजन में चला। उन्होंने सही समय पर अर्धशतक लगाया। अश्विन को तीसरे क्रम पर प्रयोग के तौर पर भेजा गया। उन्होंने 9 गेंदों पर 17 रन बनाए। अश्विन ने अपना काम कर दिया। 



गेंदबाजी में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। सभी गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया। युजवेंद्र चहल को सफलता नहीं मिली तो सीनियर स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने विकेट लेने का जिम्मा उठाया। उन्होंने तीन विकेट निकाले। कुलदीप सेन ने चार विकेट लेकर आरसीबी की कमर तोड़ दी। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, डेरिल मिशेल और चहल किफायती साबित हुए।

नकारात्मक पक्ष: रियान पराग को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया। संजू सैमसन ने जरूर 27 रन बनाए, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। सीजन में तीन शतक लगा चुके जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, डेरिल मिशेल और शिमरॉन हेटमायर फेल रहे।

IPL 2022 RCB vs RR Analysis RCB paid the price of dropping the catch Riyan Parag of Assam and Kuldeep Sen of Madhya Pradesh dominated
विराट कोहली और जोश हेजलवुड - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, जोस हेजलवुड, वनिंदु हसरंगा ने शानदार काम किया। हर्षल पटेल को भी सफलता मिली। टीम के तीन गेंदबाजों सिराज, हेजलवुड और हसरंगा को दो-दो सफलता मिली। बल्लेबाजी में किसी ने ऐसा प्रदर्शन नहीं किया जिसे शानदार कहा जा सके।



नकारात्मक पक्ष: टीम के सभी बल्लेबाज फेल रहे। विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, रजत पाटिदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई और शाहबाज अहमद का बल्ला नहीं चला। हसरंगा ने अंत में जरूर कुछ रन बनाए, लेकिन वह टीम के लिए काफी नहीं था। गेंदबाजी में शाहबाज अहमद काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने तीन ओवर में 35 रन लुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed