{"_id":"626970a39f5c0406a81f0dd5","slug":"ipl-2022-rajasthan-will-pay-tribute-to-their-winning-captain-shane-warne-rajasthan-royals-team-will-wear-sw23-jersey-against-mumbai-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: अपने विजेता कप्तान वॉर्न को श्रद्धांजलि देगी राजस्थान, मुंबई के खिलाफ एसडब्लू23 की जर्सी में उतरेंगे रॉयल्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: अपने विजेता कप्तान वॉर्न को श्रद्धांजलि देगी राजस्थान, मुंबई के खिलाफ एसडब्लू23 की जर्सी में उतरेंगे रॉयल्स
Wed, 27 Apr 2022 10:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:04 PM IST
सार
राजस्थान की ओर से कहा गया कि वॉर्न के भाई जेसन भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। उन्होंने जयपुर की इस टीम का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने कहा, यह शानदार होगा कि जिस डीवाई पाटिल स्टेडियम में वॉर्न ने एक जून 2008 को आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
राजस्थान की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच के दौरान आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देगी। वार्न का 52 साल की उम्र में पिछले महीने थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वार्न की अगुवाई में रॉयल्स ने 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल में तीन विकेट से हराकर पहला आईपीएल खिताब जीता था। रॉयल्स ने कहा कि वे 14 साल पहले अपनी टीम की खिताबी जीत की वर्षगांठ के मौके पर अपने पहले कप्तान को श्रद्धांजलि देंगे।
वॉर्न के भाई जेसन भी शामिल होंगे सम्मान में
राजस्थान की ओर से कहा गया कि वॉर्न के भाई जेसन भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। उन्होंने जयपुर की इस टीम का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने कहा, यह शानदार होगा कि जिस डीवाई पाटिल स्टेडियम में वॉर्न ने एक जून 2008 को आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। उसी स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमी उन्हें सम्मान देने आएंगे। फ्रेंचाइजी का कहना है कि यह शोक मनाने का समय नहीं है बल्कि शानदार व्यक्ति को सम्मानित करने का मौका है। क्रिकेट के खेल में उनके कभी खत्म नहीं होने वाले योगदान को सलाम करने का समय है।
बोर्ड का भी मिला समर्थन
फ्रेंचाइजी ने बताया कि उनके इस जश्न को भारतीय क्रिकेट बोर्ड का समर्थन हासिल है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वॉर्न को श्रद्धांजलि देने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाड़ियों की किट पर विशेष रूप से ‘एसडब्ल्यू23’ लिखा होगा। डीवाई पाटिल स्टेडियम में शेन वॉर्न श्रद्धांजलि दीर्घा भी तैयार की जाएगी, जिसे टिकट खरीदकर मैच में आने वाले सभी प्रशंसक देख सकेंगे।