RCB vs RR: राजस्थान ने आरसीबी को रौंदा, फाइनल में गुजरात से होगा मुकाबला, बटलर ने लगाया रिकॉर्ड चौथा शतक
आईपीएल 2022 के दूसरे क्वॉलिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने एकतरफा जीत हासिल की। संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान की टीम इस जीत के साथ ही 14 साल बाद टी-20 लीग के फाइनल में पहुंचने में सफल रही। खिताबी मुकाबले में अब रविवार को उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा।
विस्तार
आईपीएल 2022 के दूसरे क्वॉलिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने एकतरफा जीत हासिल की। संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान की टीम इस जीत के साथ ही 14 साल बाद टी-20 लीग के फाइनल में पहुंचने में सफल रही। खिताबी मुकाबले में अब रविवार को उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 158 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने 18.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। जोस बटलर ने एक बार फिर से मैच जिताऊ पारी खेली और 60 गेंदों में 106 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि राजस्थान की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मकॉय ने तीन-तीन विकेट लिए।
WHAT. A. WIN for @rajasthanroyals! 👏 👏
Clinical performance by @IamSanjuSamson & Co. as they beat #RCB by 7⃣ wickets & march into the #TATAIPL 2022 Final. 👍 👍 #RRvRCBविज्ञापन
Scorecard ▶️ https://t.co/orwLrIaXo3 pic.twitter.com/Sca47pbmPX — IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने मजबूत शुरुआत की। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी की। यशस्वी 13 गेंदों में 21 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार हुए।
यशस्वी और बटलर ने दिलाई जोरदार शुरुआत (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
बटलर ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 52 रन की साझेदारी की। सैमसन 12वें ओवर में 21 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
बटलर ने इसके बाद तेजी से बल्लेबाजी की और 58 गेंदों में सीजन का अपना चौथा शतक पूरा किया। उन्होंने 19वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर छक्के के साथ मैच को खत्म किया और राजस्थान को एकतरफा जीत दिला दी।
बटलर ने अकेले दम पर बैंगलोर को हराया, 60 गेंदों में 106 रन बनाकर नाबाद रहे (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और बैंगलोर को बल्लेबाजी का न्योता दिया। बैंगलोर की शुरुआत फिर से खराब हुई और दूसरे ही ओवर में विराट कोहली सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, कप्तान फाफ डुप्लेसी और रजत पाटीदार ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी की। दोनों ने साथ में 53 गेंदों में 70 रन जोड़े।
डुप्लेसी 11वें ओवर में 27 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने तेज तर्रार पारी खेल हुए 13 गेंदों में 24 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 14वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए।
मैक्सवेल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
दूसरे छोर पर रजत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15वें ओवर में 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पाटीदार 16वें ओवर में 42 गेंदों में 58 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही बैंगलोर की टीम लड़खड़ाती चली गई और 157 रन ही बना पाई।
प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मकॉय ने आखिरी के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए आरसीबी के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोके रखा। दोनों के सामने बैंगलोर की टीम आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 34 रन बना पाई और इस दौरान चार बड़े विकेट भी गंवाए।
रजत पाटीदार ने खेली अर्धशतकीय पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)