फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Qualifier 1 GT vs RR Match Report: Gujarat Titans defeated Rajasthan Royals by 7 wickets and reach their maiden final

IPL 2022 Qualifier-1: पहली बार आईपीएल खेल रही गुजरात टाइटंस फाइनल में, राजस्थान को हराया, हार्दिक-मिलर जीत के हीरो

Wed, 25 May 2022 12:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 25 May 2022 12:16 AM IST
सार

पहली बार आईपीएल खेल रही गुजरात टाइटंस लीग के 15वें सीजन के फाइनल में पहुंच गई है। कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेले गए पहले क्वॉलिफायर में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात की टीम ने राजस्थान के 189 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर और तीन गेंद बाकी रहते हुए हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2022: Qualifier 1 GT vs RR Match Report: Gujarat Titans defeated Rajasthan Royals by 7 wickets and reach their maiden final
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पहली बार आईपीएल खेल रही गुजरात टाइटंस लीग के 15वें सीजन के फाइनल में पहुंच गई है। कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेले गए पहले क्वॉलिफायर में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात की टीम ने राजस्थान के 189 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर और तीन गेंद बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। गुजरात की तरफ से डेविड मिलर ने सर्वाधिक रन बनाए। वह 38 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और ओबेड मकॉय ने एक-एक विकेट लिए। राजस्थान की टीम अब दूसरे क्वॉलिफायर में लखनऊ और बैंगलोर के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से भिड़गी।

विज्ञापन

 


राजस्थान के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋद्धिमान साहा पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर खाता खोले बगैर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कैच आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल और मैथ्यू वेड ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 72 रनों की अहम साझेदारी की। गिल आठवें ओवर में 21 गेंदों में 35 रन बनाकर रनआउट हुए। इसके बाद 10वें ओवर में मैथ्यू वेड भी 35 रन बनाकर चलते बने।


गिल-वेड के बीच अहम साझेदारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

गुजरात की टीम छोटे अंतराल पर अपने दोनों सेट बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर ने टीम को इन झटकों से उबारा और पारी को आगे बढ़ाते हुए मैच जिताऊ साझेदारी की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 60 गेंदों में 106 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। मिलर ने आखिरी ओवर की शुरू की तीनों गेंद पर छक्के लगाए। वह 38 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि हार्दिक पांड्या 27 गेंदों में 40 रन बनाकर आखिरी तक टिके रहे। 

हार्दिक-मिलर के बीच मैच जिताऊ साझेदारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
 

इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान संजू सैमसन ने इसके बाद पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने जोस बटलर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 68 रन की साझेदारी की। सैमसन हालांकि अपने अर्धशतक से चूक गए और 26 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


सैमसन ने खेली आतिशी पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

सैमसन के आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने पारी को आगे बढ़ाया और बटलर के साथ 37 रनों की साझेदारी की। पडिक्कल हालांकि बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 15वें ओवर में 20 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। बटलर ने दूसरे छोर पर 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसके बाद तेजी से रन बनाना शुरू किया और 56 गेंदों में 89 रन बनाए। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और शिमरोन हेटमायर के बाद रियान पराग भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।  

बटलर ने बनाए 89 रन (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed