{"_id":"62448a8cefde1b2a736f82e4","slug":"ipl-2022-punjab-kings-batter-bhanuka-rajapaksa-praised-virat-kohli-said-he-is-cristiano-ronaldo-for-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: पंजाब किंग्स के तूफानी बल्लेबाज ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा- वे मेरे लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: पंजाब किंग्स के तूफानी बल्लेबाज ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा- वे मेरे लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो
Wed, 30 Mar 2022 10:21 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:21 PM IST
सार
30 साल के भानुका राजपक्षे को पंजाब ने नीलामी में 50 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने कहा है कि वे विराट कोहली की तरह फिटनेस पर काम करना चाहते हैं। भानुका ने कोहली को क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो बताया है।
विज्ञापन
विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब किंग्स के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज भानुका राजपक्षे अपनी फिटनेस के लिए विवादों में रहे हैं। राजपक्षे ने जनवरी में संन्यास का एलान कर दिया था। बाद में अधिकारियों के कहने पर संन्यास वापस ले लिया था। इसके बावजूद उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। राजपक्षे पिछले कुछ दिनों से फिटनेस पर लगातार ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को अपना फिटनेस गुरु माना है।
30 साल के भानुका को पंजाब ने नीलामी में 50 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने कहा है कि वे विराट कोहली की तरह फिटनेस पर काम करना चाहते हैं। भानुका ने कोहली को क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो बताया है। 37 साल के रोनाल्डो को फुटबॉल की दुनिया में सबसे फिट खिलाड़ी माना जाता है। पंजाब के इस बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ 22 गेंद पर 43 रन बनाए हैं। उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए थे।
कोहली को भारतीय क्रिकेट टीम में फिटनेस क्रांति लाने का श्रेय दिया जाता है। 33 साल के कोहली करीब एक दशक से खेल के तीनों प्रारूपों में खेलते हैं। भानुका ने पीटीआई से बातचीत में कहा, "आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है और आपको टीम के हर साथी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मुझे शिखर धवन से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। मुझे मयंक अग्रवाल के साथ भी बहुत अच्छा लगता है क्योंकि हमने अंडर-19 में खेला था।"
विज्ञापन
पंजाब के इस बल्लेबाज ने आगे कहा, "टीम के बाहर विराट कोहली ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे मैं बात कर सकता हूं और फिटनेस पर कुछ सलाह ले सकता हूं। जब फिटनेस की बात आती है तो उनका स्तर अलग होता है। मेरे लिए वे क्रिकेट के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। जिस तरह वे मेहनत करते हैं उससे नतीजे जरूर सामने आते हैं। जब फिटनेस की बात आती है तो आप उनकी तुलना किसी भी कर सकते हैं। वे बहुत मजबूती से खेलते हैं और आप उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं।"