फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Prize Money: How much money IPL Winner Team recieve; Runner-ups, MVP, Orange & Purple Cap All awards

IPL 2022: आईपीएल की विजेता गुजरात और उपविजेता राजस्थान को मिले इतने रुपये, जानें किस अवॉर्ड पर कितनी राशि?

Mon, 30 May 2022 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 May 2022 08:57 AM IST
सार

पिछले साल की तरह इस साल भी आईपीएल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम की इनामी राशि में कोई इजाफा नहीं हुआ है। पिछले साल यह राशि 12.5 करोड़ रुपये थी और इस साल भी इतनी ही रही।

विज्ञापन
IPL 2022 Prize Money: How much money  IPL Winner Team recieve; Runner-ups, MVP, Orange & Purple Cap All awards
आईपीएल 2022 ट्रॉफी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 अपने अंजाम तक पहुंच गया। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। 29 मई को खिताबी मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी हुई, जिसमें चैंपियन टीम गुजरात और फाइनल हारने वाली टीम राजस्थान को इनामी राशि दी गई। इसके साथ ही कई और अवॉर्ड भी दिए गए। 
विज्ञापन


पिछले साल की तरह इस साल भी आईपीएल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम की इनामी राशि में भी कोई इजाफा नहीं हुआ है। पिछले साल यह राशि 12.5 करोड़ रुपये थी, जिसे उतना ही रखा गया है।  
विज्ञापन

स्टेज टीम को मिलने
वाली राशि
 
चैंपियंस 20 करोड़ गुजरात टाइटंस
रनर-अप 12.5 करोड़ राजस्थान रॉयल्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग के 15वें संस्करण में कई दिलचस्प मैच देखने को मिले। इसमें कई नए खिलाड़ी भी उभर कर सामने आए और उनकी जिंदगी बदलकर रख दी। आईपीएल में खर्च होने वाली रकम को लेकर लीग हमेशा चर्चा में रहती है। टीमों को मिलने वाली इनामी राशि के अलावा कई और अवॉर्ड भी दिए जाते हैं। इनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेयर प्ले अवॉर्ड जैसे अवॉर्ड शामिल हैं। हम आपको इन सभी अवॉर्ड और उसमें दी जाने वाली इनामी राशि के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

अवॉर्ड प्राइज मनी
(रुपये)
किसे मिला
अवॉर्ड
परफॉर्मेंस
पर्पल कैप जीतने वाले को 10 लाख युजवेंद्र चहल 27 विकेट
ऑरेंज कैप जीतने वाले को 10 लाख जोस बटलर 863 रन
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन टाटा पंच कार दिनेश कार्तिक 183.33
क्रैक इट सीक्सेज ऑफ द सीजन 10 लाख जोस बटलर 45 छक्के
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन 10 लाख जोस बटलर पावरप्ले में शानदार
बल्लेबाजी की
मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन 10 लाख जोस बटलर सबसे ज्यादा फैंटेसी
प्वाइंट दिलाए
गेम चेंजर ऑफ द सीजन 10 लाख जोस बटलर अपने दम पर
कई मैच पलटे
इमरजिंग प्लेयर ऑफ द सीजन 10 लाख उमरान मलिक 22 विकेट
फास्टेस्ट डिलिवरी ऑफ द सीजन 10 लाख लोकी फर्ग्यूसन 157.3 किमी/घंटा
की रफ्तार से गेंद की
ऑन-द-गो 4s ऑफ द सीजन 10 लाख जोस बटलर 83 चौके
फेयर प्ले अवॉर्ड ---- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ----
कैच ऑफ द सीजन 10 लाख एविन लुईस रिंकू सिंह का
कैच लपका

आईपीएल ऑरेंज कैप (IPL ORANGE CAP): यह अवॉर्ड पूरे आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है।

फेयर प्ले अवॉर्ड (FAIR PLAY AWARD): यह अवॉर्ड उस टीम को दिया जाता है जिसने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अनुशासन के साथ खेला है और कोई बद्तमिजी नहीं की है।

सीजन का सुपर स्ट्राइकर: पूरे आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज को यह अवॉर्ड दिया जाता है।

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: उस खिलाड़ी को यह अवॉर्ड दिया जाता है जो पूरे आईपीएल सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन रहा हो।

आईपीएल पर्पल कैप (IPL PURPLE CAP): इस अवॉर्ड का विजेता वह गेंदबाज होता है जिसने आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे अधिक विकेट लिए हैं।

सर्वाधिक छक्के का पुरस्कार (MOST SIXES AWARD): यह अवॉर्ड उस बल्लेबाज को दिया जाता है जिसने सीजन के दौरान सबसे अधिक छक्के लगाए हैं।

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (EMERGING PLAYER OF THE SEASON): यह अवॉर्ड सीजन में उभरते सितारे को दिया जाता है। यह अवॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक को दिया गया। उन्हें 10  लाख रुपये का चेक दिया गया। उमरान की जगह शमी ने अवॉर्ड लिया।

फाइनल मैच जीतने वाले को यह अवॉर्ड मिला

  • गेमचेंजर ऑफ द मैच अवॉर्ड: हार्दिक पांड्या: एक लाख रुपये
  • लेट्स क्रेकइट सिक्सर अवॉर्ड: यशस्वी जायसवाल: एक लाख रुपये
  • पावरप्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड: ट्रेंट बोल्ट: एक लाख रुपये
  • मोस्ट वैल्यूएबल एसेट ऑफ द मैच: हार्दिक पांड्या: एक लाख रुपये
  • फास्टेस्ट डिलिवरी ऑफ द मैच: लोकी फर्ग्यूसन: एक लाख रुपये
  • ऑन-द-गो 4s ऑफ द मैच: जोस बटलर: एक लाख रुपये
  • प्लेयर ऑफ द मैच: हार्दिक पांड्या: पांच लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed