फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Update After RCB vs PKBS Match 60 News in Hindi

IPL 2022: हार के साथ चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर, पर्पल-ऑरेंज कैप की सूची में बदलाव नहीं, जानें अंक तालिका का हाल

Fri, 13 May 2022 09:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 13 May 2022 09:31 AM IST
सार

मुंबई के बाद चेन्नई इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम है। खास बात यह है कि मुंबई ने ही चेन्नई को हराकर उसे प्लेऑफ से बाहर किया है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Update After RCB vs PKBS Match 60 News in Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स गुरुवार को मुंबई इंडियंस से चार विकेट से हार गई। इसके साथ ही चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। चेन्नई इस आईपीएल की दूसरी टीम है, जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है। इससे पहले मुंबई की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। अब बाकी मैच जीतने पर भी चेन्नई अधिकतम 12 और मुंबई अधिकतम 10 अंक हासिल कर पाएगी। हालांकि, चेन्नई की हार से किसी दूसरी टीम को कोई फर्क नहीं पड़ा है। गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और बाकी सात टीमें टॉप चार में जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। 
विज्ञापन


गुजरात के बाद लखनऊ के दूसरे नंबर पर रहने की पूरी संभावना है। वहीं राजस्थान और बैंगलोर बाकी दो स्थानों के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। 

अंक तालिका की स्थिति

अंक तालिका की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। 12 मैचों में 18 अंक के साथ यह टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। 12 मैच में 16 अंक के साथ लखनऊ की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। राजस्थान तीसरे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चौथे स्थान पर है। दोनों टीमों के पास 14 अंक हैं। 12 मैचों में 12 अंक के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद छठे, कोलकाता सातवें और पंजाब आठवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों के पास 10 अंक हैं।  

आठ अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। 12 मैच में नौ हार और तीन के साथ मुंबई दसवें स्थान पर बनी हुई है। मुंबई के पास छह अंक हैं। ये दोनों टीमें टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 12 9 3 18 0.376
लखनऊ सुपर जाएंट्स 12 8 4 16 0.385
राजस्थान रॉयल्स 12 7 5 14 0.228
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12 7 5 14 -0.115
दिल्ली कैपिटल्स 12 6 6 12 0.210
सनराइजर्स हैदराबाद  11 5 6 10 -0.031
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 7 10 -0.057
पंजाब किंग्स 11 5 6 10 -0.231
चेन्नई सुपर किंग्स 12 4 8 8 -0.181
मुंबई इंडियंस 12 3 9 6 -0.613
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 12 मैच में 625 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे और डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर हैं। 
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 12 625 56.82 149.88 116
लोकेश राहुल 12 459 45.90. 140.36 103*
डेविड वॉर्नर 10 427 61.00 152.50 92*
फाफ डुप्लेसिस 12 389 35.36 132.76 96
शुभमन गिल 12 384 34.91 137.14 96
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल सर्वाधिक विकेट के मामले में शीर्ष पर हैं, जबकि बैंगलोर के वनिंदु हसरंगा दूसरे स्थान पर आ गए हैं। चहल के पास 23 और हसरंगा के पास 21 विकेट हैं।  
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 12 23 15.73 7.54
वनिंदु हसरंगा 12 21 15.33 7.85
कुलदीप यादव 12 18 20.66 8.71
कगिसो रबाडा 10 18 17.94 8.72
टी नटराजन 9 17 17.82 8.65
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed