फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Update After DC vs SRH Match 50 Latest News in Hindi

IPL 2022: हैदराबाद को हराकर दिल्ली पांचवें स्थान पर पहुंची, वॉर्नर ऑरेंज कैप की रेस में, जानें अंक तालिका का हाल

Fri, 06 May 2022 11:27 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 06 May 2022 11:27 AM IST
सार

गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं, डेविड वॉर्नर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। कुलदीप भी पर्पल कैप की रेस में पहले पायदान पर काबिज चहल के करीब आ चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Update After DC vs SRH Match 50 Latest News in Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 50वें मुकाबले में दिल्ली की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनाए रखी हैं। अब दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, हैदराबाद की टीम हार के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर ने 92 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस सीजन उन्होंने चौथी बार 50 का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही डेविड वॉर्नर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं, एक विकेट लेने वाले कुलदीप यादव पर्पल कैप की रेस में युजवेन्द्र चहल के और करीब पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं अंक तालिका में किस टीम की क्या स्थिति है और कौन से खिलाड़ी ऑरेंज-पर्पल कैप के लिए दावा पेश कर रहे हैं...
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

गुजरात की टीम सर्वाधिक 16 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के 14 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। राजस्थान और बैंगलोर की टीम क्रमशः तीसरे और चौथे पायदान पर हैं, दोनों के 12-12 अंक हैं। दिल्ली की टीम पांचवें और सनराइजर्स हैदराबाद छठे और पंजाब की टीम सातवें स्थान पर है। तीनों टीमों के पास 10-10 अंक हैं। कोलकाता आठ अंकों के साथ आठवें नंबर पर है। चेन्नई और मुंबई की टीम अभी भी नौवें और 10वें स्थान पर हैं और दोनों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो चुकी है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 10 8 2 16 0.158
लखनऊ सुपर जाएंट्स 10 7 3 14 0.397
राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 12 0.340
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 6 5 12 -0.444
दिल्ली कैपिटल्स 10 5 5 10 0.641
सनराइजर्स हैदराबाद  10 5 5 10 0.325
पंजाब किंग्स 10 5 5 10 -0.229
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 6 8 0.060
चेन्नई सुपर किंग्स 10 3 7 6 -0.431
मुंबई इंडियंस 9 1 8 2 -0.836
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 10 मैच में 588 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं।  
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 10 588 65.33 150.76 116
लोकेश राहुल 10 451 56.38 145.01 103*
शिखर धवन 10 369 46.13 124.66 88*
डेविड वॉर्नर 8 356 59.33 156.82 92*
अभिषेक शर्मा 9 324 36.00 134.43 75
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल सर्वाधिक विकेट के मामले में शीर्ष पर हैं जबकि दूसरे स्थान पर कुलदीप यादव हैं। 
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 10 19 15.31 7.27
कुलदीप यादव 10 18 17.16 8.42
कगिसो रबाडा 9 17 16.05 8.27
टी नटराजन 9 17 17.82 8.65
वनिंदु हसरंगा 11 16 19.00 8.21
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed