फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Update After CSK vs RR Match 68 News in Hindi

IPL 2022: जीत के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर, पर्पल कैप फिर चहल के पास, जानें अंक तालिका का हाल

Sat, 21 May 2022 12:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 21 May 2022 12:53 PM IST
सार

चेन्नई पर जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। अब राजस्थान का सामना पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात के साथ होगा। वहीं, युजवेन्द्र चहल ने फिर पर्पल कैप 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Update After CSK vs RR Match 68 News in Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इसके साथ ही राजस्थान का पहला क्वालीफायर खेलना तय हो गया है। अब तक तीन टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। वहीं, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चौथे स्थान के लिए जंग चल रही है। अब दिल्ली की टीम मुंबई को हराकर प्लेऑफ में जगह बना सकती है, जबकि दिल्ली के हारने पर आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। राजस्थान के जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उनके साथी खिलाड़ी युजवेन्द्र चहल ने पर्पल कैप कर कब्जा किया हुआ है। 
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

14 मैचों में 10 जीत हासिल करने वाली गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। गुजरात के पास 20 अंक हैं और इस टीम का पहला क्वालीफायर खेलना तय है। चेन्नई पर जीत के साथ राजस्थान ने अंक तालिका में दूसरा स्थान पक्का कर लिया है। राजस्थान के पास 18 अंक हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के पास भी 18 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में पीछे होने की वजह से यह टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और एलिमिनेटर मैच खेलेगी। 

आरसीबी की टीम 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना दिल्ली और मुंबई के मैच के नतीजे पर निर्भर करता है। दिल्ली के जीतने पर आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। वहीं, दिल्ली के हारने पर यह टीम चौथे नंबर पर रहकर एलिमिनेटर खेलेगी। दिल्ली की टीम 13 मैच में सात जीत के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली के पास 14 अंक हैं। आखिरी मैच जीतकर दिल्ली प्लेऑफ में पहुंच सकती है। 14 मैच में 12 अंक के साथ कोलकाता छठे स्थान पर है, लेकिन यह टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर रहो चुकी है। सातवें स्थान पर काबिज पंजाब और आठवें स्थान पर मौजूद हैदराबाद के पास 13 मैच में 12 अंक हैं। ये दोनों टीमें भी प्लेऑफ की रेस में नहीं हैं। चेन्नई और मुंबई पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। चेन्नई के पास 14 मैच में आठ अंक और मुंबई के पास 13 मैच में छह अंक हैं। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 14 10 4 20 +0.316
राजस्थान रॉयल्स 14 9 5 18 +0.298
लखनऊ सुपर जाएंट्स 14 9 5 18 +0.251
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 8 6 16 -0.253
दिल्ली कैपिटल्स 13 7 6 14 +0.255
कोलकाता नाइट राइडर्स 14 6 8 12 +0.146
पंजाब किंग्स 13 6 7 12 -0.043
सनराइजर्स हैदराबाद  13 6 7 12 -0.230
चेन्नई सुपर किंग्स 14 4 10 8 -0.203
मुंबई इंडियंस 13 3 10 6 -0.577
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 14 मैच में 629 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे और क्विंटन डिकॉक तीसरे नंबर पर हैं। 
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 13 627 48.38 146.96 116
लोकेश राहुल 14 537 48.82. 135.26 103*
क्विंटन डिकॉक 14 502 38.62 149.40 140*
फाफ डुप्लेसिस 14 446 34.08 130.67 96
डेविड वॉर्नर 11 427 53.38 151.95 92*
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेन्द्र चहल ने फिर वनिंदु हसरंगा को पछाड़ दिया  है। चहल ने 14 मैचों में 26 विकेट निकाले हैं। वहीं, हसरंगा के पास 14 मैचों में 24 विकेट हैं।    
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेन्द्र चहल 14 26 16.53 7.67
वनिंदु हसरंगा 14 24 15.08 7.38
कगिसो रबाडा 12 22 16.72 8.36
उमरान मलिक 13 21 20.00 8.93
कुलदीप यादव 13 20 19.30 8.45
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed