{"_id":"627690d89e52940664729700","slug":"ipl-2022-pbks-vs-rr-match-report-rajasthan-royals-defeated-punjab-kings-by-six-wickets-in-close-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RR: जीत की पटरी पर लौटी राजस्थान रॉयल्स, पंजाब को छह विकेट से हराया, बल्लेबाजों ने दिखाई ताकत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs RR: जीत की पटरी पर लौटी राजस्थान रॉयल्स, पंजाब को छह विकेट से हराया, बल्लेबाजों ने दिखाई ताकत
Sat, 07 May 2022 09:32 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 07 May 2022 09:32 PM IST
सार
आईपीएल 2022 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने पंजाब के 190 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
आईपीएल 2022 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने पंजाब के 190 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। संजू सैमसन की अगुआई में राजस्थान ने सीजन की सातवीं जीत हासिल की और तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत की। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 68 रन बनाए लेकिन उसकी तरफ से सभी बल्लेबाजों ने तेज पारी खेलते हुए अपना अहम योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने राजस्थान के लिए तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
हेटमायर ने फिर खेली मैच जिताऊ पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
पंजाब के 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर चार ओवर में 46 रन जोड़े। बटलर हालांकि 16 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट। कप्तान संजू सैमसन ने भी तेज पारी खेली और 12 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
बटलर ने फिर खेली तेज तर्रार पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। जायसवाल 41 गेंदों में 68 रन बनाकर 15वें ओवर में आउट हुए।
विज्ञापन
यशस्वी ने लगाया सीजन का पहला अर्धशतक (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
राजस्थान को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों पर 27 रन की दरकार थी लेकिन शिमरोन हेटमायर और पडिक्कल ने मिलकर रबाडा के ओवर में 16 रन बटोरे। अर्शदीप सिंह ने हालांकि 19वें ओवर में तीन रन देकर पडिक्कल का विकेट हासिल किया और मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की लेकिन आखिरी ओवर में हेटमायर ने राहुल चाहर की गेंद पर छक्का मारकर स्कोर बराबर कर दिया और फिर दो गेंद बाकी रहते टीम को जीत दिला दी।
हेटमायर ने राहुल चाहर के आखिरी ओवर में लगाया छक्का (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
पंजाब की टीम ने इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जॉनी बेयरस्टो ने शिखर धवन के साथ मिलकर तेज शुरुआत की और 31 गेंदों में 47 रन की साझेदारी की। शिखर धवन हालांकि 16 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए।
धवन धीमी पारी खेलकर आउट हुए (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
बेयरस्टो ने इसके बाद भानुका राजपक्षा के साथ मिलकर रनों की रफ्तार को बढ़ाया और अहम साझेदारी की। इस दौरान बेयरस्टो ने सीजन की अपनी पहली फिफ्टी पूरी की। भानुका 18 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए।
बेयरस्टो ने लगाया सीजन का पहला अर्धशतक (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
मयंक अग्रवाल और बेयरस्टो ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन युजवेंद्र चहल ने 15वें ओवर में दोनों खिलाड़ियों को आउट कर पंजाब की मुश्किलें बढ़ा दीं। बेयरस्टो 40 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए।
चहल को मिले तीन विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
लियम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने मिलकर तेज तर्रार पारी खेली और 25 गेंदों में 50 रन जोड़े। लिविंगस्टोन 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए जबकि जितेश 18 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की टीम ने आखिरी पांच ओवरों में 67 रन बटोरे।
जितेश और लिविंगस्टोन के बीच 25 गेंदों में 50 रन की साझेदारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)