फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 PBKS vs RR Analysis Punjab Kings vs Rajasthan Royals Mayank Agarwal and Shikhar Dhawan flop in batting Kagiso Rabada bad bowling

PBKS vs RR Analysis: मयंक और धवन की धीमी बल्लेबाजी का खामियाजा पंजाब ने भुगता, रबाडा के एक ओवर में पलटा मैच

Sat, 07 May 2022 08:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 07 May 2022 08:54 PM IST
सार

वानखेड़े स्टेडियम में 190 से 200 रन के लक्ष्य को विपक्षी टीम आसानी से हासिल कर लेती है। यहां पंजाब को कम से कम 210 रन बनाने चाहिए थे, लेकिन टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन ही बना सकी। राजस्थान ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 190 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2022 PBKS vs RR Analysis Punjab Kings vs Rajasthan Royals Mayank Agarwal and Shikhar Dhawan flop in batting Kagiso Rabada bad bowling
पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब किंग्स के लिए यह आईपीएल एक मैच में हार और एक मैच जीत की तरह रहा है। टीम सीजन में 11 मैच खेल चुकी है, लेकिन अब तक एक बार भी लगातार दो मुकाबलों में नहीं जीती है। हां, उसे लगातार दो मैचों में हार जरूर मिली है। गुजरात टाइटंस जैसी मजबूत टीम को पिछले मुकाबले में हराने वाली पंजाब की टीम राजस्थान के खिलाफ ढेर हो गई। इसका असर अंक तालिका में भी देखने को मिला। टीम 11 मैचों में पांच जीत के साथ सातवें स्थान पर है। इस हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को झटका लगा है।
विज्ञापन


पंजाब को कप्तान शिखर धवन और मयंक अग्रवाल की धीमी पारियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। फॉर्म में चल रहे धवन ने 16 गेंदों पर सिर्फ 12 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 75 का रहा। वहीं, कप्तान मयंक अग्रवाल 13 गेंद पर 15 रन ही बना सके। उनका स्ट्राइक रेट 115.38 का ही रहा। पंजाब के सिर्फ इनदोनों बल्लेबाजों ने 140 से कम के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस कारण टीम अपने स्कोर में 15-20 रन और नहीं जोड़ सकी। वानखेड़े स्टेडियम में 190 से 200 रन के लक्ष्य को विपक्षी टीम आसानी से हासिल कर लेती है। यहां पंजाब को कम से कम 210 रन बनाने चाहिए थे, लेकिन टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन ही बना सकी। राजस्थान ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 190 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


राजस्थान की शानदार वापसी
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दो हार के बाद शानदार वापसी की। पिछले दो मैचों में उसे मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान के अब 11 मैचों में 14 अंक हो गए और प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। टीम को बाकी बचे तीन मैचों में सिर्फ एक जीत भी मिल जाती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2022 PBKS vs RR Analysis Punjab Kings vs Rajasthan Royals Mayank Agarwal and Shikhar Dhawan flop in batting Kagiso Rabada bad bowling
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
मैच का टर्निंग पॉइंट
राजस्थान की पारी के 18वें ओवर में मैच पलट गया। यहां तक पंजाब किंग्स मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन कगिसो रबाडा के ओवर में 18 रन बनने के बाद राजस्थान के पक्ष में मैच झुक गया। रबाडा के ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने दो चौके लगाए। वहीं, शिमरॉन हेटमायर ने एक छक्का लगाया। इस ओवर से पहले राजस्थान को 18 गेंद पर जीत के लिए 29 रन बनाने थे। वहीं, रबाडा के ओवर के बाद समीकरण 12 गेंद पर 11 रन का हो गया। अर्शदीप ने 19वें ओवर में तीन रन ही दिए, लेकिन यह काफी नहीं था। राजस्थान ने आखिरी ओवर में राहुल चाहर की गेंद पर आठ रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

IPL 2022 PBKS vs RR Analysis Punjab Kings vs Rajasthan Royals Mayank Agarwal and Shikhar Dhawan flop in batting Kagiso Rabada bad bowling
संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
दोनों कप्तानों का प्रदर्शन कैसा रहा?
दोनों टीमों के कप्तान बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। मयंक अग्रवाल ने 13 गेंद पर 15 रन बनाए तो संजू सैमसन ने 12 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। संजू का स्ट्राइक रेट बेहतर था, लेकिन अच्छी शुरुआत को वो बड़ी पारी में बदल नहीं पाए। हां, फील्डिंग के दौरान उन्होंने बेहतर कप्तानी की। पंजाब की टीम एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन उन्होंने चतुराई से गेंदबाजों को रोटेट किया और विपक्षी टीम को बांधे रखा।

IPL 2022 PBKS vs RR Analysis Punjab Kings vs Rajasthan Royals Mayank Agarwal and Shikhar Dhawan flop in batting Kagiso Rabada bad bowling
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
जॉनी बेयरस्टो की वापसी आखिरकार हो गई। लगातार फ्लॉप होने के बावजूद उन्हें टीम में बनाए रखा। यहां तक कि कप्तान मयंक अग्रवाल ने उनके लिए ओपनिंग छोड़ दी। बेयरस्टो ने 40 गेंद पर 56 रन बनाए। भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन ने तेजी से उपयोगी रन बनाए। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके।

नकारात्मक पक्ष: शिखर धवन और मयंक अग्रवाल का बल्ला खामोश रहा। गेंदबाजी में संदीप शर्मा और कगिसो रबाडा की जोड़ी एक बार फिर से महंगी साबित हुई। दोनों ने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए। राहुल चाहर भी इस मैच में फ्लॉप रहे और 3.4 ओवर में 39 रन दे दिए। ऋषि धवन ने जरूर एक विकेट लिया, लेकिन उन्होंने तीन ओवर में 25 रन दिए।

IPL 2022 PBKS vs RR Analysis Punjab Kings vs Rajasthan Royals Mayank Agarwal and Shikhar Dhawan flop in batting Kagiso Rabada bad bowling
युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने कमाल किया। दोनों ने विपक्षी टीम को बांधे रखा। अश्विन ने चार ओवर में 32 रन दिए और एक विकेट अपने नाम किया। चहल ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। बल्लेबाजी में युवा यशस्वी जायसवाल ने शानदार वापसी की। उन्होंने 41 गेंद पर 68 रन बना दिए। जायसवाल के बल्ले से नौ चौके और दो छक्के निकले। जोस बटलर ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल और शिमरॉन हेटमायर ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया। पडिक्कल ने 32 गेंद पर 31 और हेटमायर ने 16 गेंद पर 31 रन बनाए। दोनों ने अंतिम ओवरों में 27 गेंद पर 41 रनों की साझेदारी की। पडिक्कल ने एक तरफ से विकेट को संभाले रखा तो दूसरी ओर हेटमायर ने तेजी से रन बनाए।

नकारात्मक पक्ष: गेंदबाजी में तीनों तेज गेंदबाज महंगे साबित हुए। ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 36, प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवर में 48 और कुलदीप सेन ने चार ओवर में 42 रन दे दिए। कृष्णा को एक सफलता मिली। बल्लेबाजी में संजू सैमसन फिर से अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। टूर्नामेंट अब आखिरी पड़ाव पर है। राजस्थान को अगर चैंपियन बनना है तो सैमसन के बल्ले का चलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed