फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Nitish Rana praised fellow player Rinku Singh said I knew he would perform big

IPL 2022: नीतीश राणा ने साथी खिलाड़ी रिंकू सिंह की तारीफ की, कहा- मुझे पता था वह बड़ा प्रदर्शन करेंगे

Tue, 03 May 2022 08:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 03 May 2022 08:46 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतीश राणा ने कहा है कि आईपीएल में पर्याप्त समय बिताने के बाद अब वह एक छोर पर डटे रहने (एंकर की भूमिका) की भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं और यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को उन्होंने इसकी झलक पेश की।

विज्ञापन
IPL 2022 Nitish Rana praised fellow player Rinku Singh said I knew he would perform big
नीतीश राणा और रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज नीतीश राणा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग में पर्याप्त समय बिताने के बाद अब वह एक छोर पर डटे रहने (एंकर की भूमिका) की भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं और यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को उन्होंने इसकी झलक पेश की। राणा की नाबाद 48 रन की पारी की बदौलत केकेआर ने वानखेड़े स्टेडियम की धीमी पिच पर रॉयल्स के 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की और लगातार पांच हार के क्रम को तोड़ा।
विज्ञापन


राणा ने मैच के बाद कहा, ‘काफी चीजें इस पर निर्भर करती हैं कि विरोधी टीम कौन सी है, हम कितने लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं और मैं कौन से क्रम पर बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं सात-आठ साल से आईपीएल खेल रहा हूं और अब एक छोर पर टिके रहने या मुख्य खिलाड़ी की भूमिका निभाने का प्रयास कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अब तक सफल रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि आगामी मुकाबलों में मैं टीम के लिए इस तरह की पारियां खेलूंगा। टीम मैच स्थिति के अनुसार मुझे जो भी भूमिका देगी मैं उसके अनुसार बल्लेबाजी करने का प्रयास करूंगा। ’ 
विज्ञापन


राणा ने युवा रिंकू सिंह की भी तारीफ की जिन्होंने 23 गेंद में नाबाद 42 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने कहा, ‘रिंकू ने जिस तरह बल्लेबाजी की उससे मुझे बहुत खुशी है क्योंकि मैं उन्हें पांच-छह साल से जानता हूं और उन्होंने अपने खेल पर काफी काम किया है, वह प्रत्येक घरेलू सत्र में रन बनाते हैं। वह जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे, मुझे पता था कि मौका मिलने पर वह हमारी टीम के लिए कुछ बड़ा करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा ने कहा, ‘जब वह बल्लेबाजी के लिए आया तो मैंने उसे शांत करने का प्रयास किया क्योंकि जहां तक मुझे पता है कि वह थोड़ा ‘हाइपर’ हो जाता है और मैंने उसे कहा कि अगर हम दोनों बल्लेबाजी करते रहे तो किसी भी ओवर में मैच जीत सकते हैं। मुझे उनके लिए बहुत खुशी है और उम्मीद करता हूं कि वह केकेआर और अपने लिए इस तरह की बल्लेबाजी जारी रखेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed