फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 New IPL team Lucknow coaching staff decided Ahmedabad team stuck Ravi Shastri and Gary Kirsten ahead in coach race

IPL 2022: नई आईपीएल टीम लखनऊ का कोचिंग स्टाफ तय, अहमदाबाद की टीम फंसी, रवि शास्त्री और गैरी कर्स्टन कोच की रेस में आगे

Thu, 23 Dec 2021 06:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 23 Dec 2021 06:21 PM IST
सार

इस बात की बहुत बड़ी संभावना है कि कर्स्टन को अहमदाबाद का कोच बनाया जा सकता है। उनके पास टीम इंडिया के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ-साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी कोचिंग देने का अनुभव है।

विज्ञापन
IPL 2022 New IPL team Lucknow coaching staff decided Ahmedabad team stuck Ravi Shastri and Gary Kirsten ahead in coach race
अहमदाबाद के कोच गैरी कर्स्टन या रवि शास्त्री बन सकते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहमदाबाद फ्रैंचाइजी आईपीएल की नई टीम बनने के बाद से विवादों में है। उसे खरीदने वाली सीवीसी कैपिटल पर यह आरोप लगे थे कि उसके संबंध कई सट्टे वाली कंपनियों से हैं। ये कंपनियां भारत से बाहर हैं। बोर्ड ने मामला सामने आने के बाद तीन सदस्यीय एक जांच समिति का गठन किया था। फ्रैंचाइजी को लेकर अब तक फैसला नहीं आया है। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि बीसीसीआई सीवीसी कैपिटल को हरी झंडी देने वाली है। टीम को अपने कप्तान और कोच चुनने हैं। कोच पद की रेस में दिग्गज रवि शास्त्री और गैरी कर्स्टन का नाम सबसे आगे है।
विज्ञापन


इस बात की बहुत बड़ी संभावना है कि कर्स्टन को अहमदाबाद का कोच बनाया जा सकता है। उनके पास टीम इंडिया के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ-साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी कोचिंग देने का अनुभव है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्स्टन अहमदाबाद टीम के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा बनने की दौड़ में हैं। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का भी नाम है। 
विज्ञापन


आरसीबी से जुड़े थे नेहरा और कर्स्टन
ध्यान देने योग्य एक बात यह है कि ये दोनों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। इसके अलावा जब कर्स्टन कोच थे तब भारत ने 28 साल (2011 में) के बाद एकदिवसीय विश्व कप जीता था। नेहरा उस टीम के सदस्य थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी विक्रम सोलंकी कोचिंग स्टाफ में भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि शास्त्री, भरत अरुण और आर श्रीधर से भी किया संपर्क
इससे पहले सीवीसी के स्वामित्व वाली फ्रैंचाइजी कथित तौर पर हाल के भारतीय कोचों के साथ भी बातचीत की है। उनमें रवि शास्त्री, भरत अरुण और आर श्रीधर शामिल हैं। तीनों पिछले महीने तक भारत के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।


अहमदाबाद के साथ लखनऊ बनी थी नई फ्रैंचाइजी
इस साल 25 अक्टूबर को बीसीसीआई ने नई फ्रैंचाइजी का एलान किया था। गोयनका ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी 7090 करोड़ रुपये में खरीदी थी। वहीं, सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी 5625 करोड़ रुपये में खरीदी। लखनऊ का होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम होगा। वहीं, अहमदाबाद का होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। गोयनका ग्रुप इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुका है। उन्होंने 2016 और 2017 में राइजिंग सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed