{"_id":"626e653b7ebd003100535b8f","slug":"ipl-2022-nba-star-chris-paul-and-nfl-duo-larry-fitzgerald-and-kelvin-beachum-invest-in-rajasthan-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आईपीएल में पहली बार आया एनबीए और एनएफएल से निवेश, स्टार अमेरिकी खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स में लगाया पैसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आईपीएल में पहली बार आया एनबीए और एनएफएल से निवेश, स्टार अमेरिकी खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स में लगाया पैसा
Sun, 01 May 2022 04:17 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 01 May 2022 04:17 PM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग आज दुनियाभर की सबसे चर्चित और मशहूर क्रिकेट लीग में से एक है। भारत की इस टी-20 लीग के दुनियाभर में फैंस है और लगातार इसके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा हो रहा है, इसकी लोकप्रियता में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : twitter@IPL
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग आज दुनियाभर की सबसे चर्चित और मशहूर क्रिकेट लीग में से एक है। भारत की इस टी-20 लीग के दुनियाभर में फैंस है और लगातार इसके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा हो रहा है, इसकी लोकप्रियता में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बार लीग का 15वां सीजन खेला जा रहा है, जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बीच लीग की सबसे पुरानी और पहली विजेता फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को एक बड़ा निवेश मिला है।
विज्ञापन
आईपीएल में पहली बार एनबीए (नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन) और एनएफएल (नेशनल फुटबॉल एसोसिएशन) ने निवेश किया है। एनबीए की फ़ीनिक्स संस गार्ड के क्रिस पॉल और एनएफएल के लैरी फिट्ज़जेरल्ड और केल्विन बीचम की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स में अपना निवेश किया है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि तीनों अमेरिकी स्टार्स ने 2008 की चैंपियन टीम में छोटा सा निवेश किया है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने इसपर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्य मालिक मनोज बडाले ने कहा, "हम क्रिस, लैरी और केल्विन के निवेशकों के रूप में हमारे साथ जुड़ने पर बेहद खुश हैं।"
दो बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और एनबीए स्टार पॉल ने कहा, "मैं आईपीएल में विकास की गुंजाइश देखने वाले पहले अमेरिकी एथलीटों में से एक बनने के लिए उत्साहित हूं।"
विज्ञापन
आईपीएल में इससे पहले बॉलीवुड स्टार्स और मशहूर उद्योगपति निवेश कर चुके हैं और कई टीमों के मालिक भी हैं। हाल ही में गुजरात टाइटंंस में विदेशी निवेशक ने निवेश किया और मोटी रकम के साथ टीम को खरीदा।