{"_id":"62026b6fb8e3671c621049c1","slug":"ipl-2022-mega-auction-trent-boult-base-price-selling-price-in-bidding-of-marquee-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction 2022: मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स ने दिया झटका, ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ रुपये में खरीदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction 2022: मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स ने दिया झटका, ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ रुपये में खरीदा
Sat, 12 Feb 2022 12:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:36 PM IST
सार
बोल्ट पावरप्ले में विकेट निकालने में माहिर हैं। इसी वजह से हर कप्तान उनसे पहला ओवर कराना चाहता है। वह आईपीएल 2021 में मुंबई की टीम का हिस्सा थे। उन्हें नई गेंद से गेंदबाजी करने में महारत हासिल है।
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने इस बार अपनी टीम में शामिल कर लिया है। राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को झटका देते हुए उनके पूर्व तेज गेंदबाज को आठ करोड़ रुपये में खरीद लिया। बोल्ट के लिए राजस्थान और मुंबई के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में कुमार संगकारा को सफलता मिली। बोल्ट ने पिछले सीजन में मुंबई के लिए 14 मैच में 13 विकेट लिए थे। वे पावरप्ले में विकेट निकालने में माहिर हैं।
क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ?
मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है।
आईपीएल में कैसा रहा है बोल्ट का प्रदर्शन
रबाडा 2015 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 62 आईपीएल मैचों में 76 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.39 का रहा है। साथ ही उनका औसत 26.09 का रहा है। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर चार विकेट रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में बोल्ट हर 19वीं गेंद पर विकेट निकालते हैं। पिछले दो आईपीएल में बोल्ट ने 29 मैचों में 38 विकेट निकाले हैं।
विज्ञापन
आईपीएल में इन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं बोल्ट
सनराइजर्स हैदराबाद
कोलकाता नाइट राइडर्स
दिल्ली कैपिटल्स
मुंबई इंडियंस