फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mega Auction Shreyas Iyer Base Price Selling Price in bidding of marquee players

IPL Auction 2022: बेस प्राइस से छह गुना से ज्यादा कीमत पर बिके अय्यर, क्या कोलकाता के कप्तान बनेंगे?

Sat, 12 Feb 2022 04:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 04:57 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं। वो एक बल्लेबाज के रूप में भी कमाल के खिलाड़ी हैं। 2021 में श्रेयस दिल्ली की टीम के लिए खेले थे। वह जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करने और मैच खत्म करने में माहिर हैं।  

विज्ञापन
IPL 2022 Mega Auction Shreyas Iyer Base Price Selling Price in bidding of marquee players
श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2020 में दिल्ली की टीम की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर को मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खरीदा है। अय्यर ने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। साल 2021 में अय्यर सिर्फ दूसरे हाफ में ही खेल सके थे। और आठ मैचों में 175 रन बनाए थे। मेगा ऑक्शन से ठीक पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 80 रन की पारी खेली है और नीलामी में उन्हें इसका फायदा भी मिला। अय्यर का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन


क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ?
मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है।
विज्ञापन


आईपीएल में कैसा रहा है श्रेयस का प्रदर्शन
श्रेयस 2015 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 87 आईपीएल मैचों में 31.66 के औसत से 2375 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.95 का रहा है। आईपीएल में उनका सबसे बड़ा स्कोर 96 रन है और वह 16 अर्धशतक लगा चुके हैं। अय्यर जरूरत पड़ने पर टिककर बल्लेबाजी कर सकते हैं और बाद में तेजी से रन बना सकते हैं। इसी वजह से सभी टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अय्यर अब तक आईपीएल में दिल्ली की टीम के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed