IPL 2022: इस कैरेबियाई ऑलराउंडर पर 12 करोड़ रुपये खर्च करने को तैयार है आरसीबी, इन दो खिलाड़ियों पर भी नजर
आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन इसी हफ्ते के आखिरी में बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। दो नई टीमों के साथ कुल 10 टीमें इसमें शामिल होंगी और देश-दुनिया के 590 क्रिकेटरों की सूची में से खिलाड़ियों का चयन करेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे होल्डर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) 12 करोड़ रुपये तक खर्च कर सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन इसी हफ्ते के आखिरी में बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। दो नई टीमों के साथ कुल 10 टीमें इसमें शामिल होंगी और देश-दुनिया के 590 क्रिकेटरों की सूची में से खिलाड़ियों का चयन करेंगी। इसमें करीब 250 खिलाड़ी ही टीमों की आखिरी लिस्ट में जगह बना पाएंगे। ऐसे में फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों दोनों की नजर इस नीलामी पर है। नए सिरे से होने वाली नीलामी में कई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां मोटी रकम खर्च कर सकती हैं। इनमें वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर भी सबसे बड़ी पसंद के रूप में सामने आए हैं। होल्डर ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में चार गेंदों में चार विकेट लेने के बाद भारत के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी दावेदारी मजबूत की।
पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे होल्डर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) 12 करोड़ रुपये तक खर्च कर सकती है। समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक होल्डर की शानदार फॉर्म और बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी के कौशल को देखते हुए आरसीबी उनपर बड़ा दांव लगाने पर विचार कर रही है।
होल्डर पसंदीदा ऑलराउंडर
बेन स्टोक्स उपलब्ध नहीं है, हार्दिक पांड्या और मार्कस स्टोइनिस दूसरी टीम के साथ जुड़ चुके हैं। मिशेल मार्श के बारे में आपको नहीं पता कि चोटों से जूझने के कारण वह पूरा आईपीएल खेल पाएगा या नहीं, अगर रिकॉर्ड को देखें तो होल्डर का प्रदर्शन शानदार रहा है। आरसीबी उसके लिए बड़ी बोली लगा सकता है और अन्य टीमें भी ऐसा कर सकती हैं। आरसीबी की टीम नीलामी में 57 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी और माना जा रहा है कि टीम की रुचि तीन खिलाड़ियों में हैं जिसमें होल्डर के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाजी अंबाती रायुडू और राजस्थान के पूर्व युवा खिलाड़ी रियान पराग शामिल हैं।
तीन खिलाड़ियों के लिए 27 करोड़ रुपये
सूत्र ने कहा, ‘‘होल्डर के लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपये रखे हैं और आठ करोड़ रुपये रायुडू के लिए और सात करोड़ पराग के लिए। अगर वे इन खिलाड़ियों पर लगभग 27 करोड़ रुपये खर्च कर देते हैं जो उनके पास 28 करोड़ रुपये बचेंगे। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘कोहली, मैक्सवेल, सिराज, होल्डर, रायुडू और पराग के रूप में टीम के कोर खिलाड़ी तय हो जाएंगे। उम्मीद कीजिए कि वे पसंदीदा तीन खिलाड़ियों में से दो को जोड़ पाएं। नीलामी में क्या होगा इसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती लेकिन होल्डर आईपीएल में बड़ी बोली के दावेदार के रूप में उतरे हैं क्योंकि हरफनमौला खिलाड़ियों की संख्या कम है। सूत्र ने कहा, ‘‘क्रिस मौरिस अच्छे क्रिकेटर थे लेकिन क्या वह 16 करोड़ रुपये से अधिक की बोली के हकदार थे? संभवत: नहीं लेकिन आलराउंडर की कमी के कारण कुछ फ्रेंचाइजी उतावली हो गईं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा ही युवराज सिंह के साथ था जब उसे 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था जबकि वह अपने शीर्ष दौर से गुजर चुके थे। यह ब्रांड और बाजार का खेल है।’’