{"_id":"62051512ee91150ba061ffd4","slug":"ipl-2022-mega-auction-rcb-mi-and-kkr-spend-more-money-on-players-than-any-other-ipl-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022 Mega Auction: खिलाड़ियों पर दिल खोलकर पैसा लुटाती हैं आरसीबी, मुंबई और कोलकाता की टीम, जानिए अब तक किस टीम ने कितने पैसे खर्चे ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022 Mega Auction: खिलाड़ियों पर दिल खोलकर पैसा लुटाती हैं आरसीबी, मुंबई और कोलकाता की टीम, जानिए अब तक किस टीम ने कितने पैसे खर्चे ?
Thu, 10 Feb 2022 07:07 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:07 PM IST
सार
मुंबई, बैंगलोर और कोलकाता की टीम खिलाड़ियों को खरीदने पर जमकर पैसा खर्च करती हैं। मुंबई को इसका फायदा भी मिला है और यह टीम पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है। जबकि, बैंगलोर ने अब तक कोई ट्रॉफी नहीं जीती है।
विज्ञापन
बैंगलोर, मुंबई और कोलकाता की टीम खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करती हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगा। इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमें भाग लेंगी। इस बार सभी टीमों के पर्स की राशि बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दी गई है। नीलामी से पहले ही सभी टीमों ने कुल मिलाकर 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल 2022 के लिए कुल मिलाकर सभी टीमें खिलाड़ियों को खरीदने पर 900 करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं। हालांकि, सभी टीमें अपने पर्स की पूरी राशि खिलाड़ियों को खरीदने में खर्च नहीं करती हैं।
राजस्थान की टीम बहुत ही कंजूसी के साथ पैसा खर्च करती है और अक्सर पर्स का कुछ हिस्सा बचा लेती है। यहां हम बता रहे हैं कि आईपीएल के 14 सीजन में अब तक सभी टीमों ने खिलाड़ियों को खरीदने में कितना पैसा खर्च किया है।
खिलाड़ियों को खरीदने में किस टीम ने कितना पैसा खर्च किया
लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें इसी साल आईपीएल में शामिल हुई हैं। इन दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।
पैसे खर्च करने के मामले में चेन्नई सबसे समझदार
आईपीएल में पैसे खर्च करने के मामले में चेन्नई की टीम पांचवें नंबर पर है, लेकिन यह टीम चार बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। इस लिहाज चेन्नई की टीम सबसे ज्यादा समझदारी के साथ खिलाड़ियों पर पैसा खर्च करती है। वहीं मुंबई आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे समझदार टीम है। मुंबई पैसे खर्च करने के मामले में दूसरे नंबर पर है, लेकिन मुंबई ने सबसे ज्यादा पांच बार खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन
समझदारी के साथ पैसे खर्च करने के मामले में बैंगलोर और दिल्ली की टीम सबसे फिसड्डी हैं। बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 855 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन यह टीम अब तक कोई खिताब नहीं जीत पाई है। यही हाल दिल्ली की टीम का भी है। यह टीम खिलाड़ियों पर 779 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 855 करोड़
- मुंबई इंडियंस- 836
- कोलकाता नाइट राइडर्स- 807 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स- 779 करोड़
- चेन्नई सुपरकिंग्स- 716 करोड़
- पंजाब किंग्स- 702 करोड़
- सनराइजर्स हैदराबाद- 574 करोड़
- राजस्थान रॉयल्स- 552 करोड़