{"_id":"624710b7f34cd32a682daa56","slug":"ipl-2022-lucknow-super-giants-players-dancing-and-singing-song-sweet-caroline-in-locker-room-lsg-vs-csk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई को हराने के बाद लखनऊ के खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, ड्रेसिंग में जमकर हुआ नाच-गाना, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई को हराने के बाद लखनऊ के खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, ड्रेसिंग में जमकर हुआ नाच-गाना, देखें VIDEO
Fri, 01 Apr 2022 08:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Apr 2022 08:18 PM IST
सार
दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम ने ड्रेसिंग रूम में शानदार तरीके से जश्न मनाया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खुद इस वीडियो को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।
विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनाते लखनऊ के खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI/Lucknow Super Giants
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने गुरुवार को आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस दौरान टीम ने पिछली बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। इस जीत का जश्न लखनऊ ने प्रसिद्ध गाना 'स्वीट कैरोलिन' गाकर मनाया। लखनऊ की टीम अब तक दो मैच खेल चुकी है। लीग में अपने डेब्यू मैच में उसे दूसरी डेब्यूटांट टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि, दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम ने ड्रेसिंग रूम में शानदार तरीके से जश्न मनाया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खुद इस वीडियो को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- जीत के बाद की फिलिंग्स सीधे ड्रेसिंग रूम से। लखनऊ ने पहली जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन
हालांकि, दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम ने ड्रेसिंग रूम में शानदार तरीके से जश्न मनाया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खुद इस वीडियो को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- जीत के बाद की फिलिंग्स सीधे ड्रेसिंग रूम से। लखनऊ ने पहली जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
लखनऊ को पहले मैच में गुजरात ने पांच विकेट से हराया था। वहीं, चेन्नई के खिलाफ मैच में लखनऊ टूम ने 211 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए क्विंटन डी कॉक और एविन लुईस ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी और अपनी टीम को जिताने में मदद की।
इसके बाद आवेश खान, केएल राहुल, क्रुणाल पांड्या, मनीष पांडे समेत मेंटर गौतम गंभीर और कोच एंडी फ्लावर तक सभी ड्रेसिंग रूम में 'स्वीट कैरोलिन' गाते और नाचते नजर आए। लखनऊ की टीम अब चार अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी।