{"_id":"628e64e29ce2ef6c78428ce6","slug":"ipl-2022-lsg-vs-rcb-rajat-patidar-who-scored-century-against-lucknow-super-giants-no-one-bought-in-ipl-auction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022 Rajat Patidar: कौन हैं लखनऊ के खिलाफ शतक लगाने वाले रजत पाटीदार? नीलामी में नहीं मिला था कोई खरीदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022 Rajat Patidar: कौन हैं लखनऊ के खिलाफ शतक लगाने वाले रजत पाटीदार? नीलामी में नहीं मिला था कोई खरीदार
Thu, 26 May 2022 12:37 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 26 May 2022 12:37 PM IST
सार
आरसीबी ने आधे से ज्यादा सीजन में तीसरे नंबर पर लगातार प्रयोग किए। 26 अप्रैल को टीम प्रबंधन ने रजत पाटीदार को सीजन में पहली बार खेलने का मौका दिया। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 16 रन बनाए। उसके बाद गुजरात के खिलाफ एक अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन
रजत पाटीदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
12 और 13 फरवरी 2022 को आईपीएल नीलामी में सैंकड़ों खिलाड़ियों पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। उनमें एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व बल्लेबाज रजत पाटीदार भी थे। पाटीदार को 2021 में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद किसी भी टीम ने दो दिनों तक चले नीलामी में नहीं खरीदा था। 26 मार्च को आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत हुई। तीन अप्रैल को आरसीबी ने टीम में एक बदलाव किया। कर्नाटक के बल्लेबाज लवनिथ सिसोदिया की जगह रजत पाटीदार को अपने दल में शामिल किया।
आरसीबी ने आधे से ज्यादा सीजन में तीसरे नंबर पर लगातार प्रयोग किए। 26 अप्रैल को टीम प्रबंधन ने रजत पाटीदार को सीजन में पहली बार खेलने का मौका दिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16 रन बनाए। उसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक अर्धशतक लगाया। अब सीजन में अपने सातवें मैच में पाटीदार ने धमाकेदार शतक लगा दिया। उनका शतक ऐसे समय में आया जब आरसीबी की टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

- फोटो : IPL/BCCI
कौन हैं रजत पाटीदार?
रजत का जन्म एक जून 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। आठ साल की उम्र में उन्होंने क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया था। रजत के दादा ने उन्हें क्रिकेट एकेडमी में भर्ती कराया था। एक गेंदबाज के तौर पर क्रिकेट शुरू करने वाले रजत अंडर-15 के दिनों में बल्लेबाज बन गए। कोच ने उन्हें बल्लेबाजी करने की सलाह दी। यह फैसला सही साबित हुआ। सचिन तेंदुलकर को देखकर क्रिकेट शुरू करने वाले रजत को फुटबॉल भी पसंद है।
रजत ने 2015-16 सीजन में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। आठ जनवरी 2018 को उन्होंने जोनल टी20 लीग में मध्य प्रदेश के लिए पहला टी20 मैच खेला था। 2018-19 सीजन में रजत ने मध्य प्रदेश के लिए रणजी में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। तब उन्होंने आठ मुकाबलों में 714 रन बनाए थे। अगस्त 2019 में उन्हें इंडिया ब्लू की टीम में दलीप ट्रॉफी के लिए शामिल किया गया। फरवरी 2021 में आरसीबी ने उन्हें पहली बार खरीदा और नौ अप्रैल 2021 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला।

- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली-मैक्सवेल फेल, लेकिन पाटीदार चले
बुधवार (25 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस पहले ही ओवर में आउट हो गए। उनके बाद क्रीज पर रजत पाटीदार आए। उन्होंने अंत तक बल्लेबाजी की। उनके सामने विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज क्रीज पर आए और आउट होकर चले गए। पाटीदार ने टीम की बल्लेबाजी को एक छोर से संभाले रखा और शतक ठोक दिया। आईपीएल के प्लेऑफ मैच में किसी अनकैप्ड भारतीय (जिसने एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) का पहला शतक है।
रजत ने 54 गेंदों पर 112 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 207.41 का रहा। पाटीदार ने आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर धूम-धड़ाका किया। दोनों ने मिलकर 41 गेंदों पर 92 रनों की साझेदारी कर दी। पाटीदार आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले पॉल वाल्थाटी, मनीष पांडे और देवदत्त पडिक्कल ने ऐसा किया था।

रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के मौजूदा सीजन में पाटीदार का प्रदर्शन
| खिलाफ | रन |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स | 112* |
| गुजरात टाइटंस | बल्लेबाजी नहीं की |
| पंजाब किंग्स | 26 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 48 |
| चेन्नई सुपरकिंग्स | 21 |
| गुजरात टाइटंस | 52 |
| राजस्थान रॉयल्स | 16 |