फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 LSG vs GT Analysis Lucknow Super Giants again proved chokers against Gujarat Titans Rashid Khan turned the match

LSG vs GT Analysis: गुजरात के सामने फिर 'चोकर्स' साबित हुई लखनऊ की टीम, राशिद ने पलटा मैच, जानें टर्निंग पॉइंट

Wed, 11 May 2022 08:31 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 11 May 2022 08:31 AM IST
सार

गुजरात के गेंदबाजों ने लखनऊ के बल्लेबाजों को 13.5 ओवर में 82 रन पर ढेर कर दिया। उसने 20 ओवर में 144 रन बनाए थे। इस तरह हार्दिक की टीम को 62 रनों की बड़ी जीत मिली। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ में पहुंच जाती। लखनऊ का पलड़ा भारी था, लेकिन टीम अचानक ही निचले स्तर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
IPL 2022 LSG vs GT Analysis Lucknow Super Giants again proved chokers against Gujarat Titans Rashid Khan turned the match
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केएल राहुल का बतौर कप्तान आईपीएल का यह तीसरा सीजन है। टूर्नामेंट की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्हें 17 लाख रुपये में ड्रॉफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया और कप्तान बनाया। इससे पहले राहुल पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान थे। वहां अहम मुकाबलों में उनकी टीम हार जाती थी। लोग तो ऐसा भी कहने लगे थे कि अंतिम समय में अगर मैच हारना कोई टीम जानती है तो वह पंजाब किंग्स है। अब राहुल लखनऊ के कप्तान है और टीम अहम मैच में गुजरात टाइटंस से हार गई।
विज्ञापन


हालांकि, इस हार का ज्यादा कुछ असर उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर नहीं पड़ेगा, लेकिन टूर्नामेंट के अंतिम पड़ाव में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास जरूर गिर सकता है। गुजरात के सामने लखनऊ की फिर से चोकर्स साबित हुई। टूर्नामेंट में पहले भी दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। तब गुजरात ने लखनऊ को आसानी से पांच विकेट से हरा दिया। अब दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने हुईं तो मुकाबला एकतरफा ही हुआ। 
विज्ञापन


गुजरात के गेंदबाजों ने लखनऊ के बल्लेबाजों को 13.5 ओवर में 82 रन पर ढेर कर दिया। उसने 20 ओवर में 144 रन बनाए थे। इस तरह हार्दिक की टीम को 62 रनों की बड़ी जीत मिली। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ में पहुंच जाती। लखनऊ का पलड़ा भारी था, लेकिन टीम अचानक ही निचले स्तर पर पहुंच गई। अब उसे प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए इंतजार करना होगा। गुजरात के लिए जीत के हीरो शुभमन गिल और राशिद खान रहे। गिल ने नाबाद 63 रन बनाए। वहीं, राशिद ने 24 रन देकर चार विकेट झटक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2022 LSG vs GT Analysis Lucknow Super Giants again proved chokers against Gujarat Titans Rashid Khan turned the match
हार्दिक पांड्या और राशिद खान - फोटो : IPL/BCCI
मैच में टर्निंग पॉइंट: 
8 गेंद में लखनऊ का मध्यक्रम ढहा

खराब शुरुआत के बाद लखनऊ की टीम ने 10 ओवर में चार विकेट पर 58 रन बना लिए थे। आयुष बदोनी और दीपक हुड्डा क्रीज पर थे। ऐसा लग रहा था कि दोनों खिलाड़ी टीम को जीत के करीब पहुंचा देंगे। साई किशोर 11वां ओवर करने आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर आयुष बदोनी को ऋद्धिमान साहा के हाथों स्टंप करा दिया। 

अगले ओवर में राशिद खान गेंदबाजी के लिए आए। विस्फोटक मार्कस स्टोइनिस और दीपक हुड्डा क्रीज पर थे। तीसरी गेंद पर स्टोइनिस रनआउट हो गए। छठी गेंद पर जेसन होल्डर को राशिद ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। आठ गेंद के अंदर तीन विकेट गिर जाने के बाद लखनऊ की टीम  मैच से बाहर हो गई।

IPL 2022 LSG vs GT Analysis Lucknow Super Giants again proved chokers against Gujarat Titans Rashid Khan turned the match
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों के कप्तानों का प्रदर्शन
फील्डिंग के दौरान राहुल और हार्दिक की कप्तानी की तुलना करें तो दोनों ने एक जैसी कप्तानी की। राहुल ने गुजरात के विकेट लेने के लिए लगातार दबाव बनाए रखा। इसी कारण विपक्षी टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। दूसरी ओर, हार्दिक ने भी ठीक वैसा ही किया। उन्होंने आक्रामक कप्तान की और विकेट लेने के लिए गेंदबाजों का सही तरीके से इस्तेमाल किया। अब दोनों कप्तानों की बल्लेबाजी की बात करें तो हार्दिक 13 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, राहुल का भी बल्ला नहीं चला। उन्होंने 16 गेंद पर आठ रन बनाए।

IPL 2022 LSG vs GT Analysis Lucknow Super Giants again proved chokers against Gujarat Titans Rashid Khan turned the match
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने अहम मुकाबले में महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 49 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाए। डेविड मिलर ने 24 गेंद पर 26 रन और राहुल तेवतिया ने 16 गेंद पर 22 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। राशिद खान ने चार विकेट लेकर मैच ही पलट दिया। साई किशोर ने डेब्यू मैच में दो विकेट लेकर प्रभावित किया। यश दयाल और मोहम्मद शमी ने अहम विकेट निकाले।

नकारात्मक पक्ष: टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया। ऋद्धिमान साहा ने 11 गेंद पर सिर्फ पांच रन बनाए। मैथ्यू वेड ने सात गेंद पर 10 और हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर 11 रन बनाए। टीम के तीन अहम फेल रहे। वहीं, डेविड मिलर ने अंतिम ओवरों में धीमी पारी खेली। गेंदबाजी में सिर्फ यश दयाल महंगे साबित हुए। उन्होंने दो विकेट जरूर लिए, लेकिन 12 की इकोनॉमी रेट से रन दे दिए।

IPL 2022 LSG vs GT Analysis Lucknow Super Giants again proved chokers against Gujarat Titans Rashid Khan turned the match
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
गेंदबाजों ने मुकाबले में शानदार काम किया। उन्होंने गुजरात के विस्फोटक बल्लेबाजों को 144 रन पर रोक दिया। मोहसिन खान, आवेश खान और क्रुणाल पांड्या ने गेंद से प्रभावित किया। मोहसिन ने चार ओवर में सिर्फ 18 रन दिए और एक विकेट अपने नाम किया। आवेश ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, क्रुणाल को सफलता तो नहीं मिली, लेकिन उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 24 रन बनाए। बल्लेबाजी में दीपक हुड्डा ने 26 गेंद पर 27 रन बनाए। टीम के लिए 20 से ज्यादा रन बनाने हुड्डा इकलौते बल्लेबाज रहे।

नकारात्मक पक्ष: गेंदबाजी में जेसन होल्डर काफी महंगे रहे। उन्होंने चार ओवर में 41 रन दे दिए। बल्लेबाजी में हुड्डा को छोड़कर कोई नहीं टिक सका। क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल, करन शर्मा, क्रुणाल पांड्या, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर जैसे धुरंधर बल्लेबाज फेल रहे। बल्लेबाजी के एक साथ फ्लॉप होने के कारण लखनऊ को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed