फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022, LSG vs DC: Match report Lucknow Super Giants defeated Delhi capitals in 15th match at dy patil stadium

LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार, लखनऊ सुपर जाएंट्स छह विकेट से जीता, डिकॉक बने मैच के हीरो

Fri, 08 Apr 2022 12:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 08 Apr 2022 12:18 AM IST
सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2022, LSG vs DC: Match report Lucknow Super Giants defeated Delhi capitals in 15th match at dy patil stadium
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया है। लखनऊ की टीम जीत के साथ अंक तालिका में दूसरी स्थान पर पहुंच गई है। नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ ने दिल्ली के 150 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। 

विज्ञापन


लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने इसके बाद तेज शुरुआत की और पृथ्वी शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत पहले विकेट के लिए 45 गेंदों में 67 रन की साझेदारी की। शॉ ने इस दौरान 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पृथ्वी इसके बाद 34 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए और इसके बाद दिल्ली ने सात रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि, ऋषभ पंत और सरफराज खान ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 75 रनों की अटूट साझेदारी की और टीम के स्कोर को 149 तक पहुंचाया। दिल्ली की तरफ से सीजन का पहला मैच खेलने उतरे डेविड वॉर्नर फेल रहे और सिर्फ चार रन ही बना पाए।
विज्ञापन



अर्धशतक लगाने के बाद पृथ्वी शॉ (फोटो क्रेडिट- IPL/BCCI)

दिल्ली की तरफ से पृथ्वी ने सबसे अधिक 61 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत (39*) और सरफराज खान (36) नाबाद रहे। वहीं, लखनऊ की तरफ से रवि बिश्नोई सबसे सफल गेंदबाज रहे और 22 रन देकर दो विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकेट लेने के बाद जश्न मनाते रवि बिश्नोई (फोटो क्रेडिट- IPL/BCCI)


दिल्ली के 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत काफी अच्छी रही और उसने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि राहुल 25 गेंदों में 24 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए। इसके कुछ ही देर बाद एविन लुईस भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। दीपक हुड्डा भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 13 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि दूसरे छोर से क्विंटन डिकॉक तेजी से रन बनाते रहे और आउट होने से पहले 52 गेंदों में 80 रन बनाए।

अर्धशतकीय साझेदारी के दौरान शॉट खेलते क्विटन डिकॉक (फोटो क्रेडिट- IPL/BCCI)

आखिरी के ओवरों में क्रुणाल पांड्या और आयुष बदोनी ने मिलकर एक अहम साझेदारी की और दो गेंदें बाकी रहते टीम को जीत दिला गए। क्रुणाल 14 गेंदों में 19 और आयुष तीन गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।  

मैच विनिंग शॉट लगाने के बाद जश्न मनाते आयुष बदोनी (फोटो क्रेडिट- IPL/BCCI)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed