फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Krunal Pandya takes Hardik Pandya wicket, Gujarat Titans captain reveals family reaction and favourite

IPL 2022: पहली बार अलग-अलग टीम से खेले पांड्या ब्रदर्स, क्रुणाल को मिला छोटे भाई का विकेट, हार्दिक ने बताया परिवार किसके साथ

Tue, 29 Mar 2022 11:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 29 Mar 2022 11:33 AM IST
सार

आईपीएल में पहली बार हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या एक-दूसरे के खिलाफ खेले। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हार्दिक ने जहां गुजरात की कप्तानी की तो वहीं क्रुणाल लखनऊ सुपरजाएंट्स की तरफ से उतरे।

विज्ञापन
IPL 2022: Krunal Pandya takes Hardik Pandya wicket, Gujarat Titans captain reveals family reaction and favourite
हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या - फोटो : social media

विस्तार

आईपीएल में पहली बार हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या एक-दूसरे के खिलाफ खेले। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हार्दिक ने जहां गुजरात की कप्तानी की तो वहीं क्रुणाल लखनऊ सुपरजाएंट्स की तरफ से उतरे। मुंबई इंडियंस के लिए साथ खेलने वाले दोनों भाई आईपीएल में पहली बार अलग-अलग टीम से एक-दूसरे के खिलाफ खेले। क्रुणाल ने हार्दिक का विकेट भी अपने नाम किया और उन्हें 33 के स्कोर पर मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। क्रुणाल ने हालांकि हार्दिक को आउट करने के बाद किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाया। 

विज्ञापन


मैच के बाद जब हार्दिक से भाई के हाथों आउट होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीधे शब्दों में जवाब दिया और अपना पक्ष रखा। उन्होंने यह भी बताया कि उनका परिवार दोनों भाईयों में किसका सपोर्ट कर रहा। हार्दिक से जब पूछा गया कि बड़े भाई क्रुणाल ने उनका विकेट लिया, तो उन्हें कैसा लगा, इस पर उन्होंने कहा, "अगर हम मैच हार गए होते, तो क्रुणाल की गेंद पर आउट होना मुझे ज्यादा खलता। हमारा परिवार इसको लेकर न्यूट्रल है, उसने मुझे आउट किया और हमने मैच जीता।"
विज्ञापन


क्रुणाल पांड्या ने इस मैच में 13 गेंद पर 21 रनों की नॉटआउट पारी खेली और साथ ही चार ओवर में महज 17 रन देकर एक विकेट लिया, वहीं हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 37 रन खर्चे और 28 गेंद पर 33 रन बनाए। मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 156 रन बनाए। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed