{"_id":"6270274beb8016410134f33f","slug":"ipl-2022-kkr-vs-rr-match-report-kolkata-knight-riders-defeated-rajasthan-royals-by-7-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"KKR vs RR: कोलकाता को आखिरकार मिली जीत, राजस्थान से लिया पिछली हार का बदला, नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs RR: कोलकाता को आखिरकार मिली जीत, राजस्थान से लिया पिछली हार का बदला, नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने दिलाई जीत
Tue, 03 May 2022 12:38 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 03 May 2022 12:38 AM IST
सार
कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार पांच हार के बाद फिर से जीत का स्वाद चख लिया। कोलकाता ने राजस्थान को सात विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की और पिछली हार का बदला भी लिया। राजस्थान ने इससे पहले कोलकाता को इस सीजन की पहली भिड़ंत में सात रन से हराया था और इस बार नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज कर हिसाब बराबर कर लिया।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार पांच हार के बाद फिर से जीत का स्वाद चख लिया। कोलकाता ने राजस्थान को सात विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की और पिछली हार का बदला भी लिया। राजस्थान ने इससे पहले कोलकाता को इस सीजन की पहली भिड़ंत में सात रन से हराया था और इस बार नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज कर हिसाब बराबर कर लिया।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर की अगुआई में केकेआर ने राजस्थान के 153 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर और पांच गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। केकेआर अब अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। कोलकाता की तरफ से नितीश राणा और रिंकू सिंह ने मैच जिताऊ पारियां खेली और चौथे विकेट के लिए 38 गेंदों में 66 रन की अटूट साझेदारी की। नितीश 37 गेंदों में 48 और रिंकू सिंह 23 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
राजस्थान की लगातार दूसरी हार (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
राजस्थान के 153 रन के लक्ष्यय का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही। नई सलामी जोड़ी के बावजूद टीम को एक अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई। आरोन फिंच और बाबा इंद्रजीत पहले पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गए। फिंच ने चार तो इंद्रजीत ने 15 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने हालांकि इसके बाद नितीश राणा के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 60 रन की अहम साझेदारी की। श्रेयस लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 13वें ओवर में 34 रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर ने खेली अहम पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
नितीश राणा ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया और रिंकू सिंह के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों ने 38 गेंदों में 66 रन की अटूट साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे।
रिंकू-नितीश की मैच जिताऊ पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
कोलकाता ने इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और देवदत्त पडिक्कल तीसरे ही ओवर में सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। जोस बटलर और संजू सैमसन ने इसके बाद मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। लेकिन बटलर इस बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 25 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए।
उमेश यादव ने डाला विकेट मेडन (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
संजू सैमसन ने इसके बाद करुण नायर और रियान पराग के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां की लेकिन टीम का रन रेट बेहद कम रहा। सैमसन ने इस दौरान 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि 18वें ओवर में 49 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए।
संजू सैमसन ने लगाया सीजन का दूसरा अर्धशतक (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
शिमरोन हेटमायर ने इसके बाद आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाए और टीम के स्कोर को 150 के पार पहुँचाया। हेटमायर 13 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की तरफ से टिम साउदी दो विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे।
हेटमायर ने खेली तूफानी पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)