{"_id":"61e5b16507e6cf1f4324aa90","slug":"ipl-2022-joe-root-will-not-participate-in-ipl-mega-auction-said-this-big-thing-about-test-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं होंगे रूट, टेस्ट क्रिकेट को लेकर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं होंगे रूट, टेस्ट क्रिकेट को लेकर कही ये बड़ी बात
Mon, 17 Jan 2022 11:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:42 PM IST
सार
पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि वह मेगा नीलामी में शामिल होने की सोच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह आईपीएल तभी खेलेंगे जब इसका असर उनके टेस्ट करियर पर नहीं हो।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने आईपीएल की मेगा नीलामी में शामिल होने की बजाय खराब फॉर्म से जूझ रही अपनी टेस्ट टीम के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में सारी ऊर्जा झोंकने का फैसला किया है । रूट ने 2018 की नीलामी में नहीं बिकने के बाद से आईपीएल का कोई सत्र नहीं खेला है।
पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि वह मेगा नीलामी में शामिल होने की सोच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह आईपीएल तभी खेलेंगे जब इसका असर उनके टेस्ट करियर पर नहीं हो। एशेज सीरीज के पांचवें मैच में हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘इस टीम में काफी सुधार की जरूरत है। इसके लिए मेरी सारी ऊर्जा चाहिए।
रूट ने कहा- मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट सर्वोपरि है और उसके लिए मैं सब कुछ छोड़ सकता हूं । उन्होंने इसकी पुष्टि की कि आईपीएल नीलामी में शामिल होने का प्रस्ताव उन्होंने ठुकरा दिया है। आईपीएल में इस सत्र से दस टीमें होंगी और मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी।