{"_id":"623223d8f1a5c97cdc7907a3","slug":"ipl-2022-james-neesham-of-rajasthan-royals-is-not-happy-with-the-change-of-rules-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: टूर्नामेंट में नियम बदलने से खुश नहीं हैं राजस्थान रॉयल्स के जेम्स नीशम, उठाया बड़ा सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: टूर्नामेंट में नियम बदलने से खुश नहीं हैं राजस्थान रॉयल्स के जेम्स नीशम, उठाया बड़ा सवाल
Wed, 16 Mar 2022 11:22 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:22 PM IST
सार
आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मैच 26 मार्च को खेला जाएगा। उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। लीग स्टेज में होने वाले 70 मुकाबलों के लिए 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
विज्ञापन
जेम्स नीशम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर जेम्स नीशम को आईपीएल के ताजा नियम पसंद नहीं आए हैं। उन्होंने खुले तौर पर उसका विरोध किया है। दरअसल, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट की कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। जैसे- मांकडिंग को अब रनआउट माना जाएगा। किसी खिलाड़ी के कैच आउट होने पर नया बल्लेबाज ही स्ट्राइक लेगा। आईपीएल ने भी इन नियमों को अपनाने का एलान किया है। यह फैसला नीशम को रास नहीं आया।
नीशम ने ट्वीट कर इन नियमों के खिलाफ आवाज उठाई है। नीशम ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के ट्वीट के रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे अभी तक इसके पीछे का कारण नहीं समझ आया है। क्या कभी किसी को इस नियम से कोई परेशानी हुई थी? इससे उस बल्लेबाज को समस्या होगी जो मैच की परिस्थितियों से वाकिफ नहीं है। मुझे यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा।’
विज्ञापन
नीशम को आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे पिछली बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल में थे। टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। नीशम ने अब तक आईपीएल के 12 मुकाबलों में सिर्फ 61 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ विकेट झटके हैं। नीशम दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के सदस्य रह चुके हैं।
आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मैच 26 मार्च को खेला जाएगा। उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। लीग स्टेज में होने वाले 70 मुकाबलों के लिए 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। लीग मुकाबले मुंबई के तीन और पुणे के एक स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच आयोजित होंगे। वहीं, ब्रेबोर्न और एमसीए स्टेडियम में 15-15 मैच होंगे।