{"_id":"61fa8fcd435e1f390952d35f","slug":"ipl-2022-hardik-pandya-captaincy-recipe-a-bit-of-virat-kohli-ms-dhoni-and-rohit-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: अहमदाबाद के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताई कप्तानी की रेसिपी, इन तीन दिग्गजों से ली है सीख","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: अहमदाबाद के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताई कप्तानी की रेसिपी, इन तीन दिग्गजों से ली है सीख
Wed, 02 Feb 2022 07:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:36 PM IST
सार
हार्दिक ने बताया कि उनकी कप्तानी की रेसिपी में भारत के तीन कप्तानों के तीन अलग-अलग अंदाजों का मिश्रण है। ये तीन कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी), विराट कोहली और रोहित शर्मा। तीनों की कप्तानी अलग-अलग तरीके की रही है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या ने तीन कप्तानों को लेकर बयान दिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल में इस बार 10 टीमें खेलती हुई दिखाई देंगी। अहमदाबाद और लखनऊ दो नई टीमें होंगी। दोनों ही नई टीमों ने अपने तीन-तीन खिलाड़ी भी चुन लिए हैं। लखनऊ ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है। वहीं, अहमदाबाद ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है।
पहली बार किसी टीम की कप्तानी करेंगे
हार्दिक पहली बार किसी भी टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि, वह आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिलाकर तीन दिग्गज कप्तानों के अंदर खेल चुके हैं। ऐसे में हार्दिक को इस अनुभव का फायदा मिलेगा और वह तीनों दिग्गजों से मिली सीख का इस्तेमाल आईपीएल में करना चाहेंगे।
हार्दिक ने रणनीति का किया खुलासा
हार्दिक ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में कप्तानी को लेकर अपनी रणनीति बताई। हार्दिक ने बताया कि उनकी कप्तानी की रेसिपी में भारत के तीन कप्तानों के तीन अलग-अलग अंदाजों का मिश्रण है। ये तीन कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी), विराट कोहली और रोहित शर्मा। तीनों की कप्तानी अलग-अलग तरीके की रही है।
विज्ञापन
हार्दिक ने विराट से सीखा है ये गुण
हार्दिक ने कहा कि विराट कोहली से उन्होंने आक्रामक होना सीखा है और वह इसी अंदाज को आईपीएल में अपनाना चाहेंगे। हार्दिक ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैदान पर विराट की ऊर्जा देखने लायक होती है। विराट भारत के सफल टेस्ट कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने देश और विदेश में सबसे ज्यादा जीत हासिल की।
इस खूबी की वजह से धोनी के कायल हैं हार्दिक
वहीं, धोनी विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसके बाद से भारत कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। हार्दिक ने कहा कि वह धोनी से कूल और शांत रहना सीखे हैं और इसी का इस्तेमाल आईपीएल में करेंगे। धोनी भाई कभी दबाव में नहीं दिखते और हमेशा सोचते रहते हैं कि क्या नया कर सकते हैं।
हार्दिक ने रोहित की तारीफ की
हार्दिक रोहित की कप्तानी में आईपीएल खेल चुके हैं। मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन और आईपीएल की सबसे सफल टीम बनाने में हार्दिक का अहम किरदार रहा है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा मैदान पर अपने खिलाड़ियों को पूरी आजादी देते हैं। यही खूबी वह भी अपनी कप्तानी के साथ जोड़ना चाहेंगे। हार्दिक ने कहा कि एक कप्तान के अंदर इन तीन खूबियों का मिश्रण सफलता दिला सकता है।
अहमदाबाद ने हार्दिक को कप्तान बनाया
अहमदाबाद ने हार्दिक को 15 करोड़ रुपये में साइन किया है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को भी 15 करोड़ रुपये में ही साइन किया है। वहीं, टीम ने भारतीय ओपनर शुभमन गिल को आठ करोड़ रुपये में साइन किया है। वहीं, लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है।
लखनऊ ने इन खिलाड़ियों को किया शामिल
इसके अलाव उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ रुपये और रवि बिश्नोई को चार करोड़ रुपये में साइन किया है। लखनऊ की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के नाम से जानी जाएगी। वहीं, अहमदाबाद ने अब तक टीम के आधिकारिक नाम की घोषणा नहीं की है। आईपीएल का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है।