फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Gautam Gambhir angry over lsg performance against gujarat titans, delivers strict dressing room speech We gave up. We were weak'

VIDEO: गुजरात से करारी हार के बाद लखनऊ के खिलाड़ियों पर भड़के गंभीर, हौसला बढ़ाने के साथ-साथ दी हिदायत, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 11 May 2022 05:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 May 2022 05:17 PM IST
सार

आईपीएल 2022 की मजबूत टीमों में से एक लखनऊ सुपर जाएंट्स को गुजरात टाइटंस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में गुजरात ने 144 रन का स्कोर बनाने के बाद लखनऊ को दूसरी पारी में 82 रन पर समेट दिया और 62 रन की एकतरफा जीत हासिल की।

विज्ञापन
IPL 2022 Gautam Gambhir angry over lsg performance against gujarat titans, delivers strict dressing room speech We gave up. We were weak'
गुजरात से करारी हार के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाड़ियों पर भड़के गौतम गंभीर - फोटो : instagram@lucknowsupergiants

विस्तार

आईपीएल 2022 की मजबूत टीमों में से एक लखनऊ सुपर जाएंट्स को गुजरात टाइटंस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में गुजरात ने 144 रन का स्कोर बनाने के बाद लखनऊ को दूसरी पारी में 82 रन पर समेट दिया और 62 रन की एकतरफा जीत हासिल की। गुजरात के खिलाफ यह लखनऊ की दूसरी हार रही तो वहीं सुपर जाएंट्स ने अपना न्यूनतम स्कोर भी बनाया।

विज्ञापन


मैच के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर ने हार के लिए खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर लताड़ लगाई। 40 वर्षीय गंभीर ने टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हारना गलत नहीं है लेकिन बिना लड़े हार मान लेना सही नहीं है। 
विज्ञापन


मैच खत्म होने के बाद गौतम गंभीर देर रात टीम के खिलाड़ियों से रूबरू हुए और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने टीम की कमजोरियों को उजागर करते हुए खिलाड़ियों को लताड़ भी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "देखिए, हारने में कोई बुराई नहीं है। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। एक टीम जीतेगी तो दूसरी हारेगी। लेकिन हार मान लेना बहुत गलत है। आज मुझे लगता है कि हमने हार मान ली। हम कमजोर थे, और सच कहूं तो आईपीएल जैसे टूर्नामेंट या खेल में कमजोर के लिए कोई जगह नहीं है।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)



गंभीर ने आगे कहा, "हमने इस टूर्नामेंट में टीमों को हराया है और बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है। लेकिन आज मुझे लगा कि हमने खेल की भावना को भुला दिया, जो ज्यादा जरूरी है।"

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "हम जानते हैं कि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और उनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद करते हैं। यह एक विश्वस्तरीय टूर्नामेंट है, आप अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के खिलाफ खेल रहे हैं। हम चाहते हैं कि लोग हमें चुनौती दें, इसमें कोई संदेह नहीं है। इसीलिए हम खेलते हैं। हम चुनौतियों के लिए दिन-रात अभ्यास करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed