फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: From Noor Ahmad to Baby AB, List of Top five young cricketers

IPL 2022: ये हैं आईपीएल 2022 के पांच सबसे युवा खिलाड़ी, अंडर-19 विश्व कप टीम के कप्तान और फाइनल के हीरो भी शामिल

Mon, 14 Feb 2022 04:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 14 Feb 2022 04:14 PM IST
सार

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन रविवार को देर रात समाप्त हो गया। बेंगलुरू में दो दिन तक चली नीलामी में देश-दुनिया के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया लेकिन अंत में सिर्फ 204 खिलाड़ियों पर ही फ्रेचाइजियों ने भरोसा जताया।

विज्ञापन
IPL 2022: From Noor Ahmad to Baby AB, List of Top five young cricketers
आईपीएल नीलामी 2022 के युवा सितारे - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन रविवार को देर रात समाप्त हो गया। बेंगलुरू में दो दिन तक चली नीलामी में देश-दुनिया के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया लेकिन अंत में सिर्फ 204 खिलाड़ियों पर ही फ्रेचाइजियों ने भरोसा जताया। इनमें 11 ऐसे खिलाड़ी रहे जिनपर 10 करोड़ या उससे अधिक रुपये की बोली लगी। इस दौरान कई टीमों ने युवाओं पर भरोसा जताया तो कईयों ने अनुभव के साथ जाना तय किया। आइए जानते हैं नीलामी में बिकने वाली पांच युवा खिलाड़ियों के बारे में। 

विज्ञापन

नूर अहमद: 17 साल 42 दिन

अफगानिस्तान के नुर अहमद बाएं हाथ के युवा स्पिनर हैं। उन्हें इस बार की नीलामी में लीग की नई टीम गुजरात टाइटंस ने उनकी 30 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा। इसके साथ ही 17 साल 42 दिन के नुर अहमद इस साल की नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेवाल्ड ब्रेविस: 18 साल 291 दिन

दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर और बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस इस बार के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। 18 वर्षीय ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख की उनकी बेस प्राइस की 15 गुना कीमत पर अपने साथ जोड़ा। ब्रेविस दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और गेंदबाजी में स्पिन भी कर लेते हैं। ब्रेविस ने इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में 500 से अधिक रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट बने थे। उन्होंने इस दौरान दो शतक और एक अर्धशतक भी लगाया था।

विज्ञापन

अनीश्वर गौतम: 19 साल 29 दिन

अनीश्वर गौतम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख की उनकी बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे अनीश्वर की उम्र 19 साल और 29 दिन है। कर्नाटक के ऑलराउंडर अनीश्वर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं।

राज बावा: 19 साल 94 दिन 

हिमाचल प्रदेश के युवा क्रिकेटर राज अंगद बावा ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाल मचाया था। उन्होंने अपने ऑलराउंड खेल से सभी को प्रभावित किया और सुर्खियां बटोरी। 19 साल के इस ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने उनकी 20 लाख की बेस प्राइस के बदले दो करोड़ में खरीदा। बावा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने बल्ले से 162 रन की नाबाद पारी खेली थी और फाइनल में पांच विकेट चटकाए थे।

यश ढुल: 19 साल 95 दिन 

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। ढुल ने हाल ही में वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था। उन्हें उनकी 20 लाख की बेस प्राइस के बदले में 50 लाख रुपये मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed