{"_id":"6199cd7e4c332a7bf3224854","slug":"ipl-2022-former-indian-cricketer-aakash-chopra-predicted-before-the-mega-auction-said-kl-rahul-can-get-more-than-20-crores-in-the-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: मेगा ऑक्शन से पहले आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, कहा- नीलामी में केएल राहुल को मिल सकते हैं 20 करोड़ से ज्यादा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: मेगा ऑक्शन से पहले आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, कहा- नीलामी में केएल राहुल को मिल सकते हैं 20 करोड़ से ज्यादा
Sun, 21 Nov 2021 10:09 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:09 AM IST
सार
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले केएल राहुल को लेकर भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि ऑक्शन में केएल राहुल सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे और उन्हें 20 करोड़ से ज्यादा रुपये मिल सकते हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से सबसे महंगे खिलाड़ी के लिए भविष्यवाणी की है। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए उन्होंने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को सबसे महंगा खिलाड़ी बताया है। आकाश चोपड़ा ने यह बात रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद कही। कीवी टी के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में केएल राहुल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
केएल राहुल के मिलेंगे 20 करोड़ से ज्यादा
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, अगर वह आईपीएल के मेगा ऑक्शन में जाते हैं और ड्रॉफ्ट सिस्टम में किसी खिलाड़ी की सैलरी तय नहीं की गई है तो केएल राहुल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित होंगे, उन्हें 20 करोड़ से ज्यादा मिल सकते हैं।
विज्ञापन
प्रचंड फॉर्म में हैं लोकेश राहुल
मौजूदा समय में केएल राहुल जबरदस्त फॉर्म में हैं। उनके अगर पिछले पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का लेखा-जोखा देखा जाए तो उन्होंने उन पांच मुकाबलों मे से चार में अर्धशतक लगाए हैं। इससे पता चलता है कि केएल राहुल इन दिनों शानदार फॉर्म में और वह अपने सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
दो नई टीमों में कोई बना सकता है कप्तान
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में 10 टीमें भाग लेंगी। इस बार आईपीएल में लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें खेलती नजर आएंगी। हाल ही में केएल राहुल ने पंजाब का साथ छोड़ने के संकेत दिए थे। ऐसे में उन्होंने लखनऊ और अहमदाबाद में कोई भी फ्रेंचाइजी टीम कप्तान बनाना चाहेगी। उधर आईपीएल के दौरान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा था कि केएल राहुल आरसीबी में वापसी कर सकते हैं। क्योंकि इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं। विराट कोहली के इस्तीफा देने के बाद अभी तक आरसीबी ने अपने नए कप्तान की घोषणा नहीं की है। हो सकता आरसीबी केएल राहुल पर अपना दांव लगाए।