फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022, Five Star performers of Vijay Hazare trophy who can earn huge amount of money during auction

IPL 2022: विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले ये पांच खिलाड़ी नीलामी में हो सकते हैं मालामाल

Sat, 12 Feb 2022 11:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 12 Feb 2022 11:32 AM IST
सार

विजय हजारे ट्रॉफी में भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इन खिलाड़ियों को नीलामी में मोटी रकम मिल सकती है। हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन से लेकर शाहरुख खान और केएल भरत जैसे खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022, Five Star performers of Vijay Hazare trophy who can earn huge amount of money during auction
आईपीएल - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में हो रहा है। नीलामी में इस बार घरेलू खिलाड़ियों पर भी सभी की नजर रहेगी। पिछले साल के अंत में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान कई युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल की बदौलत अपनी टीम को कई मैच जिताए थे। मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर कई टीमों की नजर होगी। ऐसे में इन युवा खिलाड़ियों पर भी बड़ी बोली लग सकती है। इन सभी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ खास नहीं किया है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का फायदा इन्हें नीलामी में मिल सकता है। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं उन पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें नीलामी में मोटी रकम मिल सकती है...

आईपीएल की लाइव कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन

शाहरुख खान:

IPL 2022, Five Star performers of Vijay Hazare trophy who can earn huge amount of money during auction
शाहरूख खान - फोटो : social media

तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान का घरेलू सीजन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी विस्फोटक अंदाज में खूब रन बटोरे थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 42.16 की औसत और 186.01 की स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले थे। एक फिनिशर के तौर पर अपनी पहचान बन चुके शाहरुख पर फ्रेंचाइजियां बड़ी बोली लगा सकती हैं।

केएस भरत

IPL 2022, Five Star performers of Vijay Hazare trophy who can earn huge amount of money during auction
केएस भरत - फोटो : ट्विटर

विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर तेजी से अपनी पहचान बनाने वाले केएस भरत लगातार सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने विकेटकीपिंग में भी अपना लोहा मनवाया। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनके बल्ले से खूब रन निकले। उन्होंने पांच मैचों में 92.50 की औसत और 108.19 की स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने दो बार 150 से अधिक का स्कोर भी बनाया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि फ्रेंचाइजियां उनपर भारी भरकम राशि खर्च कर सकती हैं। 

विज्ञापन

ऋषि धवन

IPL 2022, Five Star performers of Vijay Hazare trophy who can earn huge amount of money during auction
ऋषि धवन - फोटो : social media
टीम इंडिया के लिए एकदिवसीय और टी-20 मैच खेल चुके हिमाचल प्रदेश के कप्तान ऋषि धवन ने विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों का हिस्सा रह चुके 31 वर्षीय ऋषि ने फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ तीन विकेट चटकाए और फिर 23 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑलराउंडर ऋषि ने पूरे टूर्नामेंट में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया। उन्होंने 76.33 की औसत और 127.22 की स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 23.35 की औसत से 17 विकेट भी हासिल किए। उनके मौजूदा प्रदर्शन और लीग में तेज गेंदबाजी ऑलरॉउंडर्स की कमी को देखते हुए उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है। 

यश ठाकुर 

IPL 2022, Five Star performers of Vijay Hazare trophy who can earn huge amount of money during auction
यश ठाकुर - फोटो : social media
कोलकाता में जन्में और विदर्भ की तरफ से लिस्ट-ए क्रिकेट खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने विजय हजारे ट्रॉफी में काफी प्रभावित किया। 22 वर्षीय यश टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने सात मैचों में 20 की औसत से 18 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक बार पांच विकेट हॉल भी लिया। यश के प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल नीलामी में उनपर बड़ी बोली लग सकती है।

वॉशिंगटन सुंदर

IPL 2022, Five Star performers of Vijay Hazare trophy who can earn huge amount of money during auction
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : instagram@washisundar555

युवा स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। लंबे समय तक आरसीबी का हिस्सा रहे और भारतीय टीम से खेल चुके सुंदर ने विजय हजारे ट्रॉफी में 16 विकेट चटकाए। तमिलनाडु को फाइनल तक पहुंचाने में उनका भी अहम योगदान रहा। ऐसे में आईपीएल की मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजियां उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए बड़ी राशि खर्च कर सकती हैं। सुंदर ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी बेहतरीन खेल दिखाया था और उन पर बड़ी बोली लगने की संभावना काफी ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed