फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 External Panel gives clean chit to CVC Capital for Ahemndabad Owenrship BCCI to decide

IPL 2022: जांच समिति की रिपोर्ट में सीवीसी कैपिटल्स को क्लीन चिट, अब बीसीसीआई करेगी फैसला

Mon, 27 Dec 2021 12:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 12:42 PM IST
सार

जांच समिति की रिपोर्ट में सीवीसी कैपिट्लस के क्लीन चिट मिल चुकी है। इस मामले में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट भी दे दी है, लेकिन अंतिम फैसला बीसीसीआई को लेना है। इस मामले में भारतीय क्रिकेट बोर्ड जल्द ही कोई एलान कर सकता है। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 External Panel gives clean chit to CVC Capital for Ahemndabad Owenrship BCCI to decide
आईपीएल 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल में अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक के लिए सीवीसी कैपिटल्स को हरी झंडी मिल चुकी है। हालांकि अभी बीसीसीआई को इस मामले में अंतिम फैसला करना है। आईपीएल की दो नई टीमों की नीलामी के बाद सीवीसी कैपिटल्स पर सट्टेबाजी कंपनी के साथ काम करने के आरोप लगे थे। इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक पर रोक लगा दी थी और मामले की जांच करने के लिए एक समिति बनाई थी। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में सीवीसी कैपिटल्स को क्लीन चिट दे दी है। नीलामी के दौरान आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ और सीवीसी कैपिटल्स ने अहमदाबाद की टीम का मालिकाना हक जीता था। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने इस मामले की जांच के लिए जो समिति बनाई थी उसमें तीन सदस्य थे और इनकी अध्यक्षता केस राधाकृष्णन कर रहे थे। राधाकृष्णन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश हैं। क्रिकबज की खबर के अनुसार आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में इस बारे में चर्चा हुई थी और अंत में इसे क्लीन चिट दे दी गई है। इस मामले में जल्द ही कोई आधिकारिक एलान भी हो सकता है। हालांकि अभी भी बीसीसीआई इस मामले पर अंतिम फैसला कर सकता है। 
विज्ञापन


बोर्ड जल्द ही करना होगा फैसला
आईपीएल से जुड़े मामलों में समयसीमा को लेकर बीसीसीआई लगातार परेशानियों में रहा है। पहले दोनों नई टीमों से कहा गया था कि 25 दिसंबर तक तीन खिलाड़ियों के नाम का एलान करें, जिन्हें वो मेगा ऑक्शन से पहले टीम के साथ जोड़ चुके हैं। हालांकि सीवीसी का मामला आने के बाद दोनों टीमों को किसी भी आधिकारिक एलान से रोक दिया गया। अब यह समयसीमा निकल चुकी है और बीसीसीआई को नई तारीख का एलान करना होगा। वहीं दो नई टीमों की नीलामी के समय बीसीसीआई ने बताया था कि 31 दिसंबर तक दोनों टीमों के साथ प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अब भारतीय बोर्ड इस मामले में क्या फैसला करता है यह महत्वपूर्ण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ को पहले ही मिल चुका है क्लीन चिट
नीलामी के बाद आरपीएसजी ग्रुप को लखनऊ की टीम का मालिकाना हक दे दिया गया था और इसकी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। खबरों के अनुसार इस टीम ने तीन खिलाड़ियों के साथ करार भी कर लिया है, लेकिन बीसीसीआई के निर्देश की वजह से कोई एलान नहीं किया गया है। वहीं सीवीसी पर गंभीर आरोप लगने के बाद उसके मालिकाना हक में सवाल उठे थे। इसी वजह से पूरी प्रक्रिया में देरी हो रही है। 


12 और 13 फरवरी को हो सकता है मेगा ऑक्शन
कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को हो सकता है। ऐसे में बीसीसीआई को जल्दी ही सीवीसी कैपिटल्स का मामला सुलझाना होगा। इसके बाद दोनों नई टीमों को ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ी जोड़ने के लिए समय दिया जाएगा। दोनों नई टीमों से जुड़ने वाले तीन नए खिलाड़ियों का एलान होने के बाद मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार होगी। इसमें अब लगभग डेढ़ महीने का समय बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed