फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Delhi Capitals David Warner and Anrich Nortje may return in the match against Lucknow Super Giants

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में हो सकती है वॉर्नर-नोर्त्जे की वापसी

Sun, 03 Apr 2022 07:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Apr 2022 07:15 PM IST
सार

शुरुआती दो मैचों में दिल्ली के तीन विदेशी खिलाड़ी वॉर्नर, मिशेल मार्श और एनरिच नोर्त्जे उपलब्ध नहीं थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को पहले मैच में जीत मिली थी। इसके बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 14 रनों से हार मिली थी।

विज्ञापन
IPL 2022 Delhi Capitals David Warner and Anrich Nortje may return in the match against Lucknow Super Giants
एनरिच नोर्त्जे और डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर और तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच में खेल सकते हैं। कोच रिकी पोंटिंग ने गुरुवार (सात अप्रैल) को होने वाले मैच में दोनों के खेलने की पुष्टि की है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीजन में अब तक दो मैचों में एक जीती है और एक में उसे हार मिली है। टीम दो अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन


शुरुआती दो मैचों में दिल्ली के तीन विदेशी खिलाड़ी वॉर्नर, मिशेल मार्श और एनरिच नोर्त्जे उपलब्ध नहीं थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को पहले मैच में जीत मिली थी। इसके बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 14 रनों से हार मिली थी। नोर्त्जे मुंबई में दिल्ली के कैंप के साथ हैं, लेकिन उन्हें क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से खेलने की अनुमति अभी तक नहीं मिली है। वे टी20 वर्ल्ड कप के बाद से चोट के कारण बाहर हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, वॉर्नर भारत आ चुके हैं और क्वारंटीन में हैं। वे पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के सदस्य थे। वे वनडे सीरीज में नहीं खेले थे। रिकी पोंटिंग ने शनिवार (दो अप्रैल) को गुजरात से मिली हार के बाद कहा, ‘‘नोर्त्जे ने आज (शनिवार) सुबह अभ्यास के दौरान अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी की। उन्हें अभी अपनी पूरी क्षमता से चार-पांच स्पेल और करने होंगे। इसके बाद उन्हें क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से खेलने की अनुमति मिल जाएगी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


पोंटिंग में कहा, ‘‘हमें अगले मैच से पहले कुछ समय मिलेंगे। मुझे इस बात की उम्मीद है कि नोर्त्जे खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।’’ जहां तक मार्श की बात है तो वे पाकिस्तान दौरे पर कूल्हे को चोटिल कर बैठे थे। हालांकि, पोंटिंग को उम्मीद है कि वे जल्द ही खेलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वॉर्नर अगले मैच में खेलेंगे। वहीं, मार्श को 10 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में चुना जा सकता है।’’


लखनऊ सुपर जाएंट्स के बाद दिल्ली की टीम 10 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उतरेगी। पोंटिंग ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि मार्श 10 अप्रैल को होने वाले मैच के लिये उपलब्ध रहेंगे। पाकिस्तान में उनके कूल्हे में चोट लग गई थी। उन्हें अभ्यास की जरूरत है। वे कुछ अभ्यास सत्र के बादचयन के लिए उपलब्ध होंगे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed